Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

VIDEO : पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, नंदी हाल में बैठकर की शिव आराधना

Follow on Google News
VIDEO : पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, नंदी हाल में बैठकर की शिव आराधना
उज्जैन। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) मंगलवार को उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। साथ ही नंदी हाल में बैठकर शिव आराधना की और गर्भगृह में बाबा महाकाल का जलाभिषेक भी किया है।

दर्शन कर अद्भुत आनंद आया

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मंगलवार को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे। इस दौरान बागेश्वर महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। वहीं एसपी प्रदीप शर्मा ने मंदिर समिति की तरफ से पुष्प माला पहनाकर उनका सम्मान किया। पं. धीरेंद्र शास्त्री ने महाकाल के दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा में कहा, महाकाल से प्रदेश और देश के कल्याण की मंगलकामना की है। दर्शन कर अद्भुत आनंद आया, जय महाकाल भगवान की। उन्होंने कहा, महाकाल की प्राचीन परंपरा बरकरार रहनी चाहिए, यहां के पुजारियों की परंपरा बरकरार रहनी चाहिए। मंदिर की प्राचीन परंपरा अक्षुण्य रहनी चाहिए, इससे संस्कृति जीवंत रहेगी। https://twitter.com/psamachar1/status/1785222229472559186
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts