Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बागेश्वर धाम के पीठाधीशवर जल्द बनेंगे दूल्हा, कहा- शादी करने का मन में आया है विचार, हिंदू एकता पदयात्रा शुरू करने से पहले दिया ये बड़ा बयान

Follow on Google News
बागेश्वर धाम के पीठाधीशवर जल्द बनेंगे दूल्हा, कहा- शादी करने का मन में आया है विचार, हिंदू एकता पदयात्रा शुरू करने से पहले दिया ये बड़ा बयान
छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर में बागेश्वर बाबा ने एक बार फिर हिंदुत्व और हिंदुओं की घटती जनसंख्या को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने हिंदुओं की घटती जनसंख्या को लेकर कहा कि, हमारा भी अब खुद की शादी करने का विचार है। हम भी जनसंख्या बढ़ाएंगे और जितने हो पाएंगे वह बतलाएंगे। इसके अलावा उन्होंने "सनातन हिन्दू एकता" पदयात्रा के बारे में भी जानकारी दी।

हम भी जनसंख्या बढ़ाएंगे : पं. शास्त्री

पं. शास्त्री ने कहा कि, भारत में रहने वाले अन्य धर्म के लोग कन्वर्टेड हैं, जबकि हकीकत में वह भी हिंदू ही हैं। वहीं हिंदुओं की घटती जनसंख्या को लेकर कहा कि, हमारा भी अब खुद की शादी करने का विचार है। हम भी जनसंख्या बढ़ाएंगे और जितने हो पाएंगे वह बतलाएंगे। वहीं देश की कानून व्यवस्था से प्रार्थना करते हुए तंज कसा और कहा कि, आप कहते हैं बच्चे दो ही अच्छे पर चच्चे के 30 क्यों बच्चे। देखें वीडियो...

अगर उनके 12 तो अपने 14 बच्चे हों : पं. शास्त्री

बाबा ने आगे कहा कि, हम यह प्रार्थना करेंगे कि उनके भी दो ही बच्चे हों, वरना हम हिंदुओं से कहेंगे कि अगर उनके 12 तो अपने 14 हो। बागेश्वर बाबा ने कहा कि, वह 6% से 22 परसेंट हो गए और हिंदू घट रहा है, उनके ऊपर लगातार प्रायोजित तरीके से अत्याचार हो रहे हैं और हिंदू समाज चुप बैठा है। यह बात हमारे मन में चुभ गई क्योंकि तालियां बजाने और हिंदू-हिंदू करने से हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा। इसीलिए हम जात-पात, भेदभाव, ऊंच-नींच मिटाने के उद्देश्य को लेकर पिछड़े और बिछड़े को साथ लेकर हिंदू एकता पदयात्रा बागेश्वर धाम से 21 तारीख को प्रारंभ करने जा रहे हैं। देखें वीडियो...

पं. शास्त्री हिंदुओं को दिलवाएंगे सात संकल्प

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा की, वे आगे और यात्राएं करते रहेंगे, जब तक जात-पात भेदभाव नहीं मिटा कर हम कट्टर हिंदू नहीं बना लेते तब तक मिशन जारी रहेगा, बाबा ने कहा कि इस यात्रा में शामिल होने वाले सभी हिंदुओं को वह सात संकल्प भी दिलवाएंगे। वहीं हिंदू सनातन बोर्ड को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में बागेश्वर बाबा ने कहा कि जब एक देश है एक संविधान है, इस देश के नागरिक हम भी हैं और हम भी वोट देते हैं, या तो सनातन बोर्ड बनाया जाय या फिर वक्फ बोर्ड मिटाइए। देखें वीडियो...  बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री 21 से 29 नवंबर तक "सनातन हिन्दू एकता" पदयात्रा निकालेंगे।बागेश्वर धाम से शुरू होने वाली यह यात्रा, ओरछा धाम तक जाएगी। इस यात्रा का शुभारंभ भगवा ध्वज दिखाकर रामभद्राचार्य जी महाराज करेंगे। यात्रा में देश के प्रसिद्ध संत और फिल्म, संगीत सहित अन्य क्षेत्रों के प्रसिद्ध लोग शामिल होंगे। ये भी पढ़ें- छतरपुर : महिला ने शराब के नशे में किया हाई वोल्टेज ड्रामा, वाहन चालकों से की बदतमीजी, बोली- नशे में हूं… कोई उलझना मत
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts