Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पांढुरना में ज्वेलर्स की दुकान पर 6 नकाबपोशों का धावा, कारोबारी को लोहे की रॉड से पीटा

छिंदवाड़ा जिले के पांढुरना स्थित गणेश वार्ड में विनय ज्वेलर्स की दुकान पर देर रात बड़ी वारदात हुई। छह बदमाश ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने ले गए। आहट सुनकर पहुंचे दुकान संचालक राजेश खरवड़े ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया
पांढुरना में ज्वेलर्स की दुकान पर 6 नकाबपोशों का धावा, कारोबारी को लोहे की रॉड से पीटा
ज्वेलर्स दुकान में लूट

पांढुरना। नगर के गणेश वार्ड में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात एक सराफा दुकान में लूट की घटना सामने आई। विनय ज्वेलर्स को निशाना बनाकर छह बदमाशों ने शटर का ताला तोड़ा और दुकान में रखे सोने-चांदी के आभूषण लेकर भागने लगे। इसी दौरान दुकान संचालक राजेश खरवड़े की नींद खुल गई। उन्होंने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल राजेश को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आधी रात को दुकान का ताला तोड़कर घुसे बदमाश

जानकारी के मुताबिक, विनय ज्वेलर्स दुकान संचालक राजेश खरवड़े के पुश्तैनी मकान के सामने वाले हिस्से में स्थित है। शनिवार रात करीब 1:45 बजे छह बदमाश दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे। उन्होंने वहां रखे सोने-चांदी के आभूषण समेट लिए। बताया जा रहा है कि दुकान पुलिस थाने से करीब 500 गज की दूरी पर है।

पटवारियों ने शुरू किया सामूहिक इस्तीफे सौंपना; नरसिहंपुर में टोटल शट डाउन, ग्वालियर में 19 और सागर जिले में 12 पटवारियों को सस्पेंड

बदमाशों को रोकने पहुंचे कारोबारी पर हमला

दुकान में हलचल सुनकर राजेश खरवड़े की नींद खुल गई। वह मौके पर पहुंचे और बदमाशों को देखकर उन्हें रोकने की कोशिश की। उन्होंने एक आरोपी को पकड़ने का प्रयास करते हुए परिजनों को आवाज लगाई। इसी बीच अन्य बदमाशों ने उनके सिर पर लोहे की रॉड से कई वार कर दिए। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजन और आसपास के लोग पहुंचते, उससे पहले ही सभी आरोपी फरार हो गए।

गंभीर हालत में नागपुर रेफर

घटना के बाद परिजन घायल राजेश को तुरंत शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए नागपुर रेफर कर दिया गया। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। चोरी गए आभूषणों की कुल कीमत का आकलन अभी सामने नहीं आया है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। बदमाशों की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। शुक्रवार को ही नवागत जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती धनखड़ पांढुरना पहुंची थीं। उनके पदभार संभालने के दौरान सामने आई इस घटना ने पुलिस के सामने चुनौती खड़ी कर दी है।

PU Special : एमपी के लीडर डॉ. मोहन यादव, शिवराज सिंह, उमा भारती और दिग्विजय सिंह टाइम मैनेजमेंट, पॉजिटिविटी, योग-मेडिटेशन से रहते हैं स्ट्रेसफ्री

स्वर्णकार संगठन ने की जल्द गिरफ्तारी की मांग

घटना को लेकर स्वर्णकार समाज और अन्य संगठनों में नाराजगी है। संगठन के सदस्य पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत दर्ज कराने और आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग करने की तैयारी में हैं। 

EDIT BY: ADITI RAWAT

Shyam Sahu
By Shyam Sahu

छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 25 वर्षों का अनुभव अपने क्षेत्र में शासन प्रशासन की खबरें पाठकों त...

Latest Posts