Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरदा में अवैध सागौन की तस्करी का खुलासा, एक आरोपी पकड़ाया और चार फरार

हरदा के रहटगांव वन क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध सागौन की पांच चरपट बरामद की हैं। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि चार लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। वन विभाग अब मामले की जांच कर रहा है और फर्नीचर मार्ट की भी जांच जारी है।
टीम की पकड़ में आया आरोपी

हरदा। जिले में सागौन की अवैध कटाई और लकड़ी के गैरकानूनी परिवहन पर रोक लगाने के लिए वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। इसी दौरान शुक्रवार को रहटगांव वन परिक्षेत्र में टीम ने खेड़ी के पास घेराबंदी कर अवैध सागौन ले जा रहे लोगों को पकड़ने की कोशिश की। कार्रवाई के समय चार लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए, जबकि एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। टीम ने खेत से सागौन की पांच चरपट बरामद की हैं। पूछताछ में लकड़ी को रहटगांव के एक फर्नीचर मार्ट तक पहुंचाने की बात सामने आई है। मामले की जांच जारी है।

मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की कार्रवाई

वन परिक्षेत्र रहटगांव की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध रूप से काटी गई सागौन की लकड़ी लेकर जा रहे हैं। इसके बाद वनकर्मियों ने खेड़ी के पास घेराबंदी की। टीम को देखकर पांच में से चार लोग मौके से भाग निकले, जबकि एक व्यक्ति पकड़ में आ गया।

दिल्ली जाने वाली 6 ट्रेनें अचानक रद्द! जबलपुर से लेकर कोटा तक यात्रियों की बढ़ी परेशानी

आरोपी से पूछताछ में हुआ खुलासा

सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी छाया धुर्वे के अनुसार, पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम गुलाब पिता रतन कोरकू, निवासी आमसागर बताया है। टीम ने खेत से सागौन की पांच चरपट बरामद कीं। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ जंगल से पेड़ काटकर लकड़ी तैयार करने की बात कही है।

फर्नीचर मार्ट तक पहुंचाई जानी थी लकड़ी

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सागौन की चरपट रहटगांव स्थित गौर फर्नीचर मार्ट में पहुंचाई जानी थीं। उसके अनुसार, लकड़ी को फर्नीचर मार्ट के पीछे खेत में रखने के लिए कहा गया था। वन विभाग की टीम अब संबंधित फर्नीचर मार्ट की भी जांच कर रही है, ताकि लकड़ी के स्रोत और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा सके।

PU Special : MP में बदलेंगी जिलों, तहसीलों और ब्लॉक की सीमाएं! 150 किमी दूर मुख्यालय की परेशानी दूर करने की तैयारी

चार फरार आरोपियों की तलाश जारी

वन विभाग ने मामले में वन अपराध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार लोगों की भूमिका और अवैध कटाई से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। इस कार्रवाई में सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी छाया धुर्वे, वनरक्षक नीलेश बैगा, रवि सोलंकी, अजय रजक, राहुल सोलंकी और सुरक्षा श्रमिक शामिल रहे।

EDIT BY: ADITI RAWAT

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...

Latest Posts