Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली जाने वाली 6 ट्रेनें अचानक रद्द! जबलपुर से लेकर कोटा तक यात्रियों की बढ़ी परेशानी

दिल्ली में 10 अक्टूबर को संभावित यातायात दबाव के चलते रेलवे ने छह ट्रेनों को एक दिन के लिए रद्द कर दिया। इस फैसले से पहले से टिकट बुक करा चुके यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। रद्द होने वाली ट्रेनों में जबलपुर, रानी कमलापति और कोटा की ओर जाने वाली गाड़ियां शामिल हैं। यात्रियों ने रेलवे की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
छह ट्रेनें रद्द होने से यात्री परेशान

जबलपुर। दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों को अचानक परेशानी का सामना करना पड़ा, जब पश्चिम मध्य रेलवे की छह ट्रेनों को 10 अक्टूबर के लिए रद्द कर दिया गया। रेलवे के अनुसार, नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के आसपास संभावित यातायात दबाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। रद्द की गई ट्रेनों में जबलपुर से जुड़ी कई प्रमुख एक्सप्रेस गाड़ियां भी शामिल हैं। कई यात्रियों ने पहले से आरक्षण करा रखा था, लेकिन ट्रेनें रद्द होने से उनकी यात्रा की योजना बिगड़ गई। कुछ यात्रियों ने इस फैसले पर नाराजगी जताई और रेलवे की व्यवस्था पर सवाल उठाए।

दिल्ली में यातायात दबाव के चलते फैसला

रेलवे की जानकारी के मुताबिक, 10 अक्टूबर को दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों के आसपास ज्यादा यातायात रहने की आशंका है। रेल परिचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए छह ट्रेनों को एक दिन के लिए रद्द किया गया। इनमें हजरत निजामुद्दीन से चलने वाली पांच ट्रेनें और सोगरिया से नई दिल्ली जाने वाली एक ट्रेन शामिल है।

इटारसी में छात्राओं से बदसलूकी के आरोप, AISF मामले में युवा कांग्रेस ने उठाई जांच की मांग

इन छह ट्रेनों का परिचालन रहेगा बंद

रद्द की गई ट्रेनों में गाड़ी संख्या 22182 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12190 महाकौशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस और 12122 एमपी संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस शामिल हैं। इनके अलावा गाड़ी संख्या 12156 हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12060 हजरत निजामुद्दीन-कोटा जनशताब्दी एक्सप्रेस और 20451 सोगरिया-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी 10 अक्टूबर को नहीं चलेंगी।

यात्रियों की यात्रा योजना बिगड़ी

ट्रेनें अचानक रद्द होने से पहले से टिकट बुक करा चुके यात्रियों को परेशानी हुई। अधारताल निवासी पीएन खरे ने बताया कि उन्होंने गोंडवाना एक्सप्रेस के एसी-2 कोच में सीट आरक्षित कराई थी, लेकिन अचानक मिले संदेश से उनका पूरा कार्यक्रम बिगड़ गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले ऐसी स्थिति नहीं देखी थी।

PU Special : MP में बदलेंगी जिलों, तहसीलों और ब्लॉक की सीमाएं! 150 किमी दूर मुख्यालय की परेशानी दूर करने की तैयारी

रेलवे के फैसले पर यात्रियों ने उठाए सवाल

यात्री रश्मि शर्मा ने भी ट्रेनें रद्द करने के कारण पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि दिल्ली में संभावित यातायात दबाव के चलते ट्रेनों को रद्द करने की बात समझना मुश्किल है। यात्रियों की नाराजगी के बीच रेलवे के इस फैसले से यात्रा की योजना बनाने वालों को वैकल्पिक इंतजाम करने पड़े।

EDIT BY: ADITI RAWAT

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts