पंचायत-3: 'देख रहा है बिनोद' मीम्स से चर्चित हुए दुर्गेश कुमार ने peoplesupdate.com से शेयर कीं दिलचस्प बातें
'panchayat web series season 3' 28 मई से Amazon Prime पर देखी जा सकती है

भोपाल(अमिताभ बुधौलिया)। वेब सीरिज'पंचायत'से पहले अभिनेता दुर्गेश कुमार फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान के लिए जद्दोजहद कर रहे थे, लेकिन 'देख रहा है बिनोद'मीम्स ने उन्हें जाना-पहचाना नाम बना दिया। 'पंचायत'का तीसरा सीजन 28 मई,2024 से Amazon Prime पर देखा जा सकेगा। दुर्गेश कुमार इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं। पंचायत-3 की रिलीज से पहले दुर्गेश कुमार ने peoplesupdate.com से एक एक्सक्लूसिव बातचीत में अपने करियर से जुड़ीं कई बातें शेयर कीं...
पंचायत सीरिज में भूषण उर्फ बनराकस बने दुर्गेश कुमार का करियर
सोशल मीडिया पर रोज नए मीम्स आते हैं और कुछ समय तक लोगों की जुबान पर रहने के बाद गायब हो जाते हैं,लेकिन'देख रहा है बिनोद...!' ये जो मीम्स है, कई सालों से वायरल है। ये वो मीम्स है, जिसने एक अभिनेता को घर-घर लोकप्रिय बना दिया। वेब सीरिज पंचायत वन से थ्री तक जिस मीम्स की चर्चा लगातार बनी हुई है, उसे बोलने वाले अभिनेता ने खुद भी कल्पना नहीं की थी कि एक मीम्स-देख रहा है बिनोद'उनके करियर को ऊंचाइयों तक पहुंचा देगा। पंचायत सीरिज में भूषण उर्फ बनराकस की भूमिका में तारीफ पर तारीफ और तारीफ पर तारीफ हासिल करने वाले एक्टर दुर्गेश कुमार इतने खुश हैं कि जब भी उनसे कोई पंचायत करने बैठता है,तो वे 'देख रहा है बिनोद' मीम्स का जिक्र करना नहीं भूलते।
पंचायत-3 को लेकर अभिनेता दुर्गेश कुमार का खुलासा
दुर्गेश कुमार पंचायत-3 को लेकर बहुत उत्साहित हैं। वे कहते हैं-"मैं पंचायत थ्री को लेकर बहुत उत्साहित हूं। यह मेहनत और किस्मत का मेल है कि मैंने पंचायत-1 में एक सीन किया और पंचायत-2 में 20 दिन का काम किया, अब पंचायत-3 में मजा आएगा काम देखकर।" दुर्गेश बताते हैं कि जब वो 'पंचायत-2' की शूटिंग कर रहे थे, तब बीमार थे। हालांकि वहीं सीजन सबसे ज्यादा हिट हुआ।











