Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Panchayat Season 4 New Release Date : ‘पंचायत 4’ की नई रिलीज डेट आई सामने, फुलेरा गांव की कहानी फिर मचाएगी धमाल; जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

Follow on Google News
Panchayat Season 4 New Release Date : ‘पंचायत 4’ की नई रिलीज डेट आई सामने, फुलेरा गांव की कहानी फिर मचाएगी धमाल; जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम
Panchayat Season 4 New Release Date पंचायत वेब सीरीज के फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। मेकर्स ने हाल ही में पंचायत 4 की रिलीज डेट को लेकर फैंस से वोटिंग कराई थी। बड़ी संख्या में दर्शकों ने हिस्सा लिया और रिकॉर्डतोड़ वोटिंग की। फैंस की इस जबरदस्त डिमांड के बाद अब मेकर्स ने नई रिलीज डेट अनाउंस कर दी है।

अब 24 जून से देख सकेंगे ‘पंचायत 4’

‘पंचायत 4’ अब पहले से तय तारीख 2 जुलाई से पहले रिलीज हो रही है। नई तारीख के अनुसार यह बहुप्रतीक्षित सीरीज 24 जून से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च करते हुए इस तारीख का ऐलान किया है। प्राइम वीडियो ने कैप्शन में लिखा - "शुरू हो चुका है इलेक्शन, मंजू देवी या क्रांति देवी किसकी होगी सिलेक्शन। पंचायत 24 जून से सिर्फ प्राइम वीडियो पर।"

ट्रेलर ने जीत लिया दर्शकों का दिल

पंचायत 4 का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में इस बार भी फुलेरा गांव की राजनीति और हल्के-फुल्के हास्य का अनोखा मेल देखने को मिल रहा है। पंचायत चुनाव के चलते गांव का माहौल गर्म है। मंजू देवी और क्रांति देवी की पार्टी के बीच कांटे की टक्कर दिखाई गई है। ट्रेलर में हास्य, राजनीति, इमोशंस और गांव की सादगी का वही पुराना तड़का बरकरार रखा गया है।

कौन-कौन नजर आएंगे इस बार?

पंचायत 4 में भी पुराने चहेते किरदार वापसी कर रहे हैं। इस सीजन में दिखेंगे-
  • जितेंद्र कुमार (अभिषेक त्रिपाठी)
  • नीना गुप्ता (मंजू देवी)
  • रघुबीर यादव (प्रधानी के पति)
  • चंदन रॉय (विकास)
  • फैजल मलिक (प्रह्लाद)
  • दुर्गेश कुमार (भूषण)
  • पंकज झा (एमएलए चंद्रेश्वर)
  • और कई शानदार कलाकार।

किसने किया निर्माण?

इस सीरीज का निर्माण द वायरल फीवर (TVF) ने किया है।
  • डायरेक्शन : दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय
  • लेखन : चंदन कुमार और दीपक कुमार मिश्रा

पंचायत की बढ़ती लोकप्रियता

‘पंचायत’ पिछले तीनों सीजन में दर्शकों की पहली पसंद बन चुकी है। इसकी सादगी, ग्रामीण राजनीति की हल्की फुल्की झलक और जबरदस्त अभिनय ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। यही वजह है कि इसके चौथे सीजन को लेकर भी फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts