NEET Paper Leak :NTA ने जिस टीचर को बनाया था एक्सपर्ट, वही निकली पेपर लीक की दूसरी मास्टरमाइंड; CBI गिरफ्त में मनीषा गुरुनाथ मंधारे

NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI लगातार कार्रवाई कर रही है। अब एजेंसी ने इस केस में दूसरे कथित मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनीषा गुरुनाथ मंधारे के रूप में हुई है, जो पुणे, महाराष्ट्र की सीनियर बॉटनी टीचर हैं।
CBI ने दिल्ली में पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया है कि वह NEET UG 2026 परीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा थीं और उन्हें NTA ने विषय विशेषज्ञ के तौर पर नियुक्त किया था। उनके पास बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्न पत्रों तक पहुंच थी। इस मामले में इससे पहले PV कुलकर्णी की गिरफ्तारी हुई थी। अब मनीषा को दूसरा बड़ा मास्टरमाइंड माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: NEET UG 2026 Cancelled : पेपर लीक का सबसे बड़ा खुलासा! कैसे फैला देशभर में कथित नेटवर्क? समझिए पूरा मामला
कोचिंग के बहाने छात्रों को नोट करवाए सवाल
CBI जांच में पता चला है कि अप्रैल 2026 में मनीषा ने पुणे की मनीषा वाघमारे के जरिए NEET परीक्षा देने वाले संभावित छात्रों को इकट्ठा किया। इसके बाद उन्होंने अपने पुणे स्थित घर पर विशेष कोचिंग क्लासेस आयोजित कीं। इन क्लासों में मनीषा ने बॉटनी और जूलॉजी के कई सवाल छात्रों को समझाए और उन्हें नोटबुक में लिखने तथा किताबों में मार्क करने के लिए कहा। जांच एजेंसियों के अनुसार, इनमें से ज्यादातर सवाल 3 मई 2026 को हुई NEET UG परीक्षा के असली प्रश्न पत्र से मेल खाते थे।
ये भी पढ़ें: NEET Paper Leak Case : नीट पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, CBI ने प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को दबोचा
कई शहरों में CBI की छापेमारी
पिछले 24 घंटों में CBI ने देशभर में 6 जगहों पर छापेमारी की है। इस दौरान कई अहम दस्तावेज, लैपटॉप, बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। अब इन सभी सामानों की विस्तृत जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: NEET-UG 2026 पेपर लीक केस : 5 आरोपी कोर्ट में पेश, CBI को मिली 7 दिन की कस्टडी
अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में अब तक दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिल्यानगर से कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इनमें से पांच आरोपियों को पहले ही अदालत में पेश किया गया था, जहां से उन्हें 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। वहीं हाल ही में गिरफ्तार किए गए दो अन्य आरोपियों को पुणे कोर्ट में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया है। अब उन्हें दिल्ली की अदालत में पेश किया जा रहा है।











