Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Pakistan News : जैकोबाबाद में विस्फोट के बाद जाफर एक्सप्रेस के 4 डिब्बे पटरी से उतरे, पेशावर से क्वेटा जा रही थी ट्रेन

Follow on Google News
Pakistan News : जैकोबाबाद में विस्फोट के बाद जाफर एक्सप्रेस के 4 डिब्बे पटरी से उतरे, पेशावर से क्वेटा जा रही थी ट्रेन
पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकोबाबाद के पास एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। पेशावर से क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस में रेलवे ट्रैक पर धमाका हो गया, जिसकी वजह से ट्रेन की 4 बोगियां पटरी से उतर गईं। धमाके की तीव्रता इतनी थी कि कोचों के पहिए उखड़ गए और ट्रेन बीच रास्ते में अचानक रुक गई। इस हादसे में अब तक किसी की मौत की खबर नहीं है, लेकिन कई यात्रियों के घायल होने की पुष्टि हुई है। राहत और बचाव टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस और रेलवे अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और जांच जारी है।

धमाके से ट्रैक में बना तीन फीट गड्ढा

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धमाके के कारण रेलवे ट्रैक में करीब तीन फुट गहरा गड्ढा बन गया है और लगभग छह फीट लंबी पटरी पूरी तरह तबाह हो गई है। यह हादसा एक बार फिर पाकिस्तान के रेल नेटवर्क की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। देखें VIDEO...

बार-बार निशाना बन रही जाफर एक्सप्रेस

जाफर एक्सप्रेस पहले भी हमलों का शिकार हो चुकी है। बलूचिस्तान और इसके आसपास के क्षेत्र लंबे समय से अलगाववादी गतिविधियों और विद्रोह की चपेट में हैं। ट्रेन पर हमले का यह ताजा मामला इस क्षेत्र की रेल सुरक्षा पर सवालिया निशान लगाता है।

मार्च में हुआ था हाईजैक

मार्च 2025 में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इसी जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया था, जिसमें करीब 350 यात्री सवार थे। पाकिस्तानी सेना ने ऑपरेशन चलाकर यात्रियों को छुड़ाया था। BLA ने दावा किया था कि उन्होंने 100 से ज्यादा पाक सैनिकों को मारा, हालांकि सेना ने केवल 35 बंधकों की मौत की पुष्टि की थी।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts