Pakistan Bus Accident : खाई में गिरी यात्रियों से भरी, 25 लोगों की मौत, कहुटा से रावलपिंडी जा रही थी बस

Follow on Google News
Pakistan Bus Accident : खाई में गिरी यात्रियों से भरी, 25 लोगों की मौत, कहुटा से रावलपिंडी जा रही थी बस
रावलपिंडी। पाकिस्तान में यात्रियों को लेकर जा रही एक यात्री बस खाई में गिर गई। हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। बस हवेली कहुता से रावलपिंडी जा थी, तभी पहाड़ी इलाके में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना का कारण अज्ञात है।

पाना पुल के पास हुआ हादसा

स्थानीय मीडिया के अनुसार, बस 30 यात्रियों को लेकर हवेली कहुटा से रावलपिंडी जा रही थी। उन्होंने बताया कि हादसा पाना पुल के पास हुआ। दुर्घटना का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है। कहुटा के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) मुहम्मद जका ने कहा कि दुर्घटना आजाद पट्टन रोड के पास हुई जो कहुटा की सीमा में है। पुलिस, प्रशासन और बचाव दल घटना स्थल पर मौजूद हैं और शवों को बस से बरामद कर जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों में कुछ लोगों की पहचान कर ली गई है।

हादसे पर राष्ट्रपति ने जताया दुख

राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने राहत गतिविधियों में तेजी लाने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा,‘‘दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं।'' पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया और लोगों की मौत पर अफसोस जताया। ये भी पढ़ें- कोहली या धोनी नहीं हैं दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर, लिस्ट में पहला नाम जान चौंक जाएंगे आप… देखें पूरी लिस्ट
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts