Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आत्मघाती हमला, मस्जिद के पास सुसाइड ब्लास्ट में DSP समेत 50 लोगों की मौत

Follow on Google News
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आत्मघाती हमला, मस्जिद के पास सुसाइड ब्लास्ट में DSP समेत 50 लोगों की मौत
कराचीपाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को दो जगहों पर तीन आत्मघाती हमले की खबर सामने आई है। पहला धमाका मस्तुंग जिले में मदीना मस्जिद के पास सुसाइड ब्लास्ट में DSP समेत 50 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 50 अन्य घायल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुमे की नमाज के दौरान यह विस्फोट हुआ है। वहीं दूसरा धमाका खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हंगू कस्बे में हुआ।

ईद ‘मिलाद-उन-नबी’ के अवसर को बनाया निशाना

पैगम्बर मोहम्मद का जन्मदिन ईद ‘मिलाद-उन-नबी’ मनाने के लिए मस्जिद के बाहर एक रैली के दौरान भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे, तभी यह विस्फोट हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मस्तुंग जिले में मदीना मस्जिद के पास यह विस्फोट हुआ। इस आत्मघाती विस्फोट में मारे गए लोगों में रैली के दौरान ड्यूटी पर तैनात मस्तुंग के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) नवाज गश्कोरी भी शामिल हैं।

आत्मघाती विस्फोट

शहर पुलिस थाना के प्रभारी मोहम्मद जावेद लहरी ने बताया कि यह एक ‘आत्मघाती विस्फोट' था और हमलावर ने पुलिस अधिकारी की गाड़ी के बगल में खड़े होकर खुद को बम से उड़ा लिया। फिलहाल, घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। जबकि, अस्पतालों में आपात स्थिति लागू कर दी गई है।

अस्पतालों में आपात स्थिति लागू

गौरतलब है कि अब तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है। बलूचिस्तान के अंतरिम सूचना मंत्री जान अचाकजई ने कहा कि बचाव दलों को मस्तुंग के लिए रवाना कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल लोगों को क्वेटा स्थानांतरित किया जा रहा है और सभी अस्पतालों में आपात स्थिति लागू कर दी गई है। मंत्री जान अचाकजई ने कहा कि शत्रु, विदेशी ताकतों की सरपरस्ती में बलूचिस्तान में शांति व धार्मिक सौहार्द को नष्ट करना चाहता है। यह विस्फोट असहनीय है।

आंतकवाद के खिलाफ एकजुट रहने की अपील

मुख्यमंत्री मीर अली मर्दन खान डोमकी ने लोगों से आंतकवाद के खिलाफ एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस्लाम शांति का धर्म है और जिन्होंने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया है उन्हें मुस्लिम नहीं कहा जा सकता।

3 दिन का राजकीय शोक

सीएम ने इस घटना को लेकर सूबे में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। अंतरिम गृह मंत्री सरफराज अहमद बुगती ने भी घटना की कड़ी निंदा की है। हमले के बाद पंजाब सूबे की पुलिस ने कहा कि उसके ‘मेहनती अधिकारी' पूरे प्रांत में जुम्मे की नमाज पर मस्जिदों की सुरक्षा का अपना कर्तव्य निर्वहन कर रहे हैं। कराची पुलिस ने कहा कि अतिरिक्त महानिरीक्षक खादिम हुसैन रिंद ने मुस्तांग की घटना के मद्देनजर पुलिस को ‘पूरी तरह से सतर्क' रहने का निर्देश दिया है। मस्तुंग में गत 15 दिन में यह दूसरा बड़ा धमाका है। इसी महीने के शुरू में मस्तुंग में ही हुए धमाके में 11 लोग मारे गए थे। ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में बड़ा हादसा, रॉकेट लॉन्चर का गोला फटने से 8 लोगों की मौत
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts