PlayBreaking News

CG NEWS: पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान ‘अकादमी रत्न’

रायगढ़ कथक घराने के वरिष्ठ कथकाचार्य होंगे सम्मानित, राष्ट्रपति के हाथों मिलेगा अकादमी फेलोशिप सम्मान। पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को संगीत नाटक अकादमी की सर्वोच्च फेलोशिप ‘अकादमी रत्न’ से सम्मानित किया जाएगा। रायगढ़ कथक घराने के वरिष्ठ कथकाचार्य को यह सम्मान राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाएगा।
Follow on Google News
पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान ‘अकादमी रत्न’

BILASPUR NEWS।  भारतीय शास्त्रीय नृत्य और रायगढ़ कथक घराने के लिए गौरवपूर्ण क्षण सामने आया है। पद्मश्री से सम्मानित वरिष्ठ कथकाचार्य पंडित रामलाल बरेठ को संगीत नाटक अकादमी की सर्वोच्च फेलोशिप ‘अकादमी रत्न’ से सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें राष्ट्रपति के हाथों प्रदान किया जाएगा।

रायगढ़ कथक घराने को मिला राष्ट्रीय गौरव

रायगढ़ कथक घराने के वरिष्ठ गुरु और पद्मश्री सम्मानित पंडित रामलाल बरेठ को देश के सबसे प्रतिष्ठित सांस्कृतिक सम्मानों में से एक ‘अकादमी फेलोशिप (अकादमी रत्न)’ के लिए चयनित किया गया है। यह उपलब्धि केवल उनके व्यक्तिगत योगदान का सम्मान नहीं बल्कि रायगढ़ कथक परंपरा और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान है।

CG NEWS: कांकेर में आकाशीय बिजली का कहर: उप-सरपंच समेत 3 की मौत, 5 झुलसे; प्रदेशभर में अंधड़-बारिश का अलर्ट

दरबारी नर्तक से वैश्विक पहचान तक का सफर

पंडित रामलाल बरेठ रायगढ़ कथक घराने के एकमात्र जीवित दरबारी नर्तक हैं। उनका जन्म रायगढ़ में हुआ और उन्होंने राजा चक्रधर सिंह तथा अपने पिता पंडित कार्तिक राम के संरक्षण में कथक की शिक्षा प्राप्त की। वर्षों की कठिन साधना और समर्पण के बल पर उन्होंने देश-विदेश के अनेक प्रतिष्ठित मंचों पर रायगढ़ कथक घराने की विशिष्ट पहचान स्थापित की

शिक्षा और प्रशिक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान

पंडित बरेठ ने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में रीडर के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद वर्ष 1981 से 2011 तक चक्रधर नृत्य केंद्र में गुरु के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने सैकड़ों विद्यार्थियों को कथक नृत्य का प्रशिक्षण दिया। उनके अनेक शिष्य आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रायगढ़ कथक घराने का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

CG NEWS: रायपुर में GST फर्जीवाड़े पर बड़ी कार्रवाई: कारोबारी जयदीप सिंह चंदेल गिरफ्तार, 17.13 करोड़ के फर्जी ITC का आरोप

नई पीढ़ी तक पहुंच रही कला की विरासत

उन्होंने अपने पुत्र और प्रसिद्ध कथक नृत्याचार्य गुरु भूपेंद्र बरेठ को भी कथक कला में पारंगत बनाया। वर्तमान में गुरु भूपेंद्र बरेठ बिलासपुर स्थित कार्तिक कथक नृत्य केंद्र का संचालन कर रहे हैं और नई पीढ़ी को कथक नृत्य का प्रशिक्षण देकर इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।

पहले भी मिल चुके हैं कई बड़े सम्मान

पंडित रामलाल बरेठ को मध्यप्रदेश शासन का शिखर सम्मान, छत्तीसगढ़ शासन का चक्रधर सम्मान, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार तथा भारत सरकार द्वारा वर्ष 2024 में पद्मश्री सम्मान प्रदान किया जा चुका है। अब ‘अकादमी रत्न’ से सम्मानित होने के साथ उनके सम्मानित उपलब्धियों की सूची में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ने जा रही है।

CG NEWS: शादी का झांसा देकर महिला डॉक्टर से दुष्कर्म, कोचिंग संचालक को उम्रकैद की सजा

कला जगत में खुशी की लहर

संगीत नाटक अकादमी की सर्वोच्च फेलोशिप से सम्मानित किए जाने की घोषणा के बाद छत्तीसगढ़, विशेषकर रायगढ़ और बिलासपुर के कला एवं सांस्कृतिक जगत में खुशी की लहर है। कलाकारों, सांस्कृतिक संस्थाओं और उनके शिष्यों ने इस उपलब्धि को प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताते हुए पंडित रामलाल बरेठ को शुभकामनाएं और बधाई दी है।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts