Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

देवास ब्लास्ट मामले में बड़ी कार्रवाई :फैक्ट्री का मालिक दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, हादसे में 6 की मौत हुई थी

दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी के बाद देवास पुलिस की टीम आरोपी को कस्टडी में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। पुलिस अब उसे देवास लाकर पूरे मामले में विस्तृत पूछताछ करेगी।
फैक्ट्री का मालिक दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, हादसे में 6 की मौत हुई थी

देवास की टोंककला पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फैक्ट्री के कथित असली मालिक और मुख्य आरोपी मुकेश विज को चीन से लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। वह हादसे के बाद से फरार चल रहा था। देवास पुलिस ने उसके खिलाफ देशभर में लुक आउट सर्कुलर जारी किया था। इसी के आधार पर एयरपोर्ट पर उसकी पहचान हुई और गिरफ्तारी संभव हो सकी।

ब्लास्ट के बाद चीन भाग गया था आरोपी

बताया जा रहा है कि मुकेश विज ग्वांग्झू, चीन में छिपा हुआ था। 14 मई को टोंककला स्थित पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ था, जिसके बाद से वह फरार था। इस हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। शुरुआत में 3 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई थी, लेकिन बाद में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई।

यह भी पढ़ें: MP Weather Update : आज पूरे प्रदेश में लू चलेगी ; खजुराहो का तापमान रिकॉर्ड 47.4°C पर पहुंचा, 7 जिलों में रेड अलर्ट

देवास लाकर होगी पूछताछ

दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी के बाद देवास पुलिस की टीम आरोपी को कस्टडी में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। पुलिस अब उसे देवास लाकर पूरे मामले में विस्तृत पूछताछ करेगी।

जांच एजेंसियों का मानना है कि पूछताछ में फैक्ट्री संचालन, विस्फोट के कारणों और सुरक्षा मानकों में लापरवाही से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

Breaking News

एक और फरार आरोपी भी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने उत्तराखंड निवासी फरार आरोपी महेश चौहान को भी दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इससे पहले फैक्ट्री के संयुक्त संचालक कपिल विज को भी दिल्ली से पकड़ा गया था, वहीं हादसे के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने फैक्ट्री के लाइसेंसी अनिल मालवीय और मुख्य ठेकेदार मोहम्मद अयाज को गिरफ्तार कर लिया था। अब तक इस मामले में कुल 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

देवास एसपी ने दी जानकारी

एसपी पुनीत गेहलोद ने बताया कि एएसपी जयवीर सिंह भदोरिया के नेतृत्व में गठित विशेष जांच टीम लगातार दिल्ली सहित कई राज्यों में दबिश दे रही थी। फरार दोनों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था।
अब तक इस सनसनीखेज मामले में पांच गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। हादसे के तुरंत बाद लाइसेंसी अनिल मालवीय और ठेकेदार मोहम्मद अजास को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद कपिल विज को दिल्ली से पकड़ा गया और अब मुख्य आरोपी मुकेश विज व महेश चौहान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जांच और तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें: MP: ड्रॉपआउट विद्यार्थियों को फिर पढ़ाई से जोड़ेगी मोहन सरकार, ‘शिक्षा घर योजना’ को मिली मंजूरी

13 सदस्यीय SIT कर रही जांच

  • पूरे मामले की जांच के लिए पुनीत गेहलोत ने 13 सदस्यीय SIT गठित की थी। टीम को तकनीकी साक्ष्य जुटाने और फरार आरोपियों की तलाश की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
  • इसके अलावा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस की विशेष टीम लगातार दिल्ली समेत कई संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।
  • अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जांच में तेजी आने की उम्मीद है।
Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

Latest Posts