OTT Play Awards 2023 : अनिल कपूर को ‘द नाइट मैनेजर’ के लिए मिला बेस्ट एक्टर अवार्ड, सतीश कौशिक को याद कर पढ़ा ये आखिरी संदेश

Follow on Google News
OTT Play Awards 2023 : अनिल कपूर को ‘द नाइट मैनेजर’ के लिए मिला बेस्ट एक्टर अवार्ड, सतीश कौशिक को याद कर पढ़ा ये आखिरी संदेश
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनिल कपूर को ‘ओटीटी प्ले अवार्ड’ में इसी साल रिलीज हुई ‘द नाइट मैनेजर’ वेब सीरीज के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला। इस खास मौके पर अनिल कपूर ने अपने सबसे अजीज दोस्त सतीश कौशिक को बहुत याद किया और उन्होंने मंच से दिवंगत अभिनेता का आखिरी संदेश पढ़कर सुनाया, जिसके बाद वह भावुक हो गए। अनिल कपूर ने यह अवार्ड सतीश कौशिक को समर्पित किया है। बता दें कि अनिल कपूर, अनुपम खैर और सतीश कौशिक की दोस्ती 40 साल पुरानी थी, आज भी उनकी याद में आंखें नम हो जाती हैं।

अनिल कपूर को सतीश का आखिरी मैसेज

‘ओटीटी प्ले अवार्ड’ के दौरान अनिल कपूर ने अपने दिवंगत दोस्त सतीश कौशिक को अवार्ड डेडिकेट करते हुए उनका आखिरी मैसेज पढ़कर सुनाया, जो आज भी अनिल कपूर को मोटीवेट करता है। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस दौरान स्टेज पर अनिल के साथ नवाजुद्दीन सिद्दकी भी नजर आए। जानिए क्या था वो मैसेज जो अनिल के लिए आज भी खास है… देखें VIDEO - https://www.instagram.com/reel/CzBxcM3ypUV/?utm_source=ig_web_copy_link

सतीश मेरे चीयरलीडर थे : अनिल

सतीश कौशिक ने अनिल कपूर से कहा था- 'कपूर साहब, शैली रूंगटा बहुत शानदार स्टाइल है,... अंदर से सौम्य, शांत और भयानक। आपने इसे खूबसूरत और स्टाइलिश अंदाज में बयां किया है। रूंगटा को ओटीटी स्क्रीन पर बेस्ट बना दिया। शानदार शो के लिए पूरी टीम को बधाई।' उन्होंने सतीश कौशिक के बारे में कहा, 'वह मेरे चीयरलीडर थे। अच्छा काम करो, बुरा काम करो। पिक्चर चले, नहीं चले। वह मुझे बहुत याद आते हैं। मैं वापस आ रहा था और मैंने कहा- 'सतीश ने मुझे वो आखिरी मैसेज किया, उसके बाद कभी मैसेज नहीं किया। मुझे यह अवार्ड मिला, मैं बेहद खुश हूं। यह अवार्ड में अपने प्रिय दोस्त सतीश कौशिक को समर्पित करता हूं।

इन सेलेब्स ने जीता अवार्ड

बीते दिन रविवार को ‘ओटीटी प्ले अवार्ड’ के विनर्स की घोषणा की गई। काजोल ने ओटीटी प्ले अवार्ड्स में 'बेस्ट डेब्यू' (फीमेल) का अवार्ड जीता। वहीं, कार्तिक आर्यन को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई फिल्म ‘फ्रेडी’ के लिए बेस्ट मेल एक्टर का अवार्ड मिला। राजकुमार राव को 'गन्स एंड गुलाब' और 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' के लिए ओटीटी परफॉर्मर ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला। (इनपुट - विवेक राठौर) ये भी पढ़ें- भोपाल गैस त्रासदी की वो काली रात… खौफनाक मंजर बयां करता है ‘The Railway Man’ का टीजर, जानें कब रिलीज होगी वेब सीरीज
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts