Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल गैस त्रासदी की वो काली रात... खौफनाक मंजर बयां करता है ‘The Railway Man’ का टीजर, जानें कब रिलीज होगी वेब सीरीज

भोपाल गैस त्रासदी की वो काली रात... खौफनाक मंजर बयां करता है ‘The Railway Man’ का टीजर, जानें कब रिलीज होगी वेब सीरीज
एंटरटेनमेंट डेस्क। सच्ची घटना पर आधारित वेब सीरीज ‘The Railway Man’ का टीजर जारी कर दिया गया है। यह वेब सीरीज एक बार फिर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लोगों को उस काली रात की याद दिलाएगी, जिसमें हजारों लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। 2 दिसंबर 1984 का वो खौफनाक मंजर जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गया। यह वो तारीख है जो आज तक कोई नहीं भुला पाया। मेकर्स ने टीजर के साथ ही इसकी रिलीज डेट भी जारी कर दी है।

खौफनाक मंजर की याद दिलाता है टीजर

टीजर की शुरुआत 2 दिसंबर 1984 की उस काली रात से होती है, जब फैक्ट्री से गैस लीक हुई। पीछे से आवाज आती है, "एक हादसा हुआ है, बड़ा हादसा। पुराने भोपाल के एक केमिकल फैक्ट्री से गैस लीक हुआ है। शहर का गला घोंट रहा है। इस वक्त भोपाल जंक्शन रेलवे के मैप से गायब हो गया है।" जहरीली गैस से पीड़ित लोगों की जान बचाने के लिए कई लोग आए और अपनी जान की परवाह किए बिना उन्हें बचाया। ' The Railway Man' उन्हीं हीरो पर बेस्ड कहानी बयां करती है। बता दें कि यह गैस कांड दुनिया के सबसे बड़े इंडस्ट्रियल डिजास्टर में से एक था। टीजर देखने के लिए यहां क्लिक करें....

लीड रोल में दिखेंगे इरफान खान के बेटे बाबिल

वेब सीरीज ‘The Railway Man’ में दिवंगत एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल खान लीड रोल में नजर आएंगे। बाबिल वेब सीरीज में लोको पायलट कॉन्स्टेबल की भूमिका में दिखाई देंगे। बाबिल ही वो हीरो हैं, जिन्होंने आखिरी में भीड़ को वहां से निकाला।

चार किरदार जिन्होंने बचाई सैकड़ों की जान

वेब सीरीज में आर माधवन सेंट्रल रेलवे के जीएम रति पांडे का किरदार निभाएंगे। बाबिल खान लोको पायलट, केके मेनन स्टेशन मास्टर और कॉन्स्टेबल दिव्येंदु बने हैं। चारों मिलकर भोपाल के लोगों की जान बचाने के लिए उन्हें शहर से बाहर भेजने की योजना बनाते हैं।

कब रिलीज होगी वेब सीरीज

टीजर देखकर फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ता ही जा रहा है। इस वेब सीरीज ‘The Railway Man’ को शिव रवैल ने निर्देशित किया है। इस सीरीज के चार एपिसोड होंगे। यह वेब सीरीज 18 नंवबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘NETFLIX’ पर रिलीज होगी। (इनपुट - विवेक राठौर) ये भी पढ़ें- VIDEO : ‘मुझ पर पैसे मत उड़ाइए, यह बेइज्जती है…’ आखिर ऐसा क्या हुआ कि कसंर्ट के बीच आतिफ असलम को रोकनी पड़ी परफॉर्मेंस…!
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts