‘सिंदूर’ पर सियासत..! भोजपुरी सिंगर नेहा सिंह राठौर ने किया बड़ा खुलासा, तेज हुआ विवाद

मोदी सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद अब महिलाओं को उपहार स्वरूप सिंदूर देने का बड़ा फैसला लिया है। यह अभियान 9 जून से शुरू होकर पूरे देश में एक महीने तक चलेगा। इस योजना के तहत भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर महिलाओं को सिंदूर बांटेंगे।
नेहा सिंह राठौर का विरोध
लेकिन इस फैसले पर भोजपुरी सिंगर नेहा सिंह राठौर ने तीखी आपत्ति जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- क्या अब देश की महिलाएं भाजपा नेताओं का दिया सिंदूर लगायेंगी? क्या ये हिंदू संस्कृति और परंपरा का अपमान नहीं है? सारे धर्मगुरु चुप क्यों हैं? अंधभक्तों को सांप क्यों सूंघ गया है? क्या पवित्र सिंदूर भाजपा के चुनाव प्रचार का सामान है? गजब अंधेर है!





















