Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Operation Safed Sagar: सिद्धार्थ से जिम्मी शेरगिल तक, इन कलाकारों ने निभाए कारगिल युद्ध के असली हीरोज के किरदार

Netflix की वेब सीरीज Operation Safed Sagar में 1999 के कारगिल युद्ध और भारतीय वायुसेना के साहस की कहानी दिखाई गई है। सिद्धार्थ, जिम्मी शेरगिल, अभय वर्मा और आदिल हुसैन जैसे कलाकारों ने युद्ध से जुड़े असली अधिकारियों और वीर जवानों के किरदार निभाए हैं। जानिए किस कलाकार ने किस रियल लाइफ हीरो की भूमिका निभाई।
Operation Safed Sagar: सिद्धार्थ से जिम्मी शेरगिल तक, इन कलाकारों ने निभाए कारगिल युद्ध के असली हीरोज के किरदार
कारगिल युद्ध की अनकही कहानी दिखाती है सीरीज

देशभक्ति और इतिहास से जुड़ी वेब सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ इन दिनों चर्चा में है। Netflix पर स्ट्रीम हो रही यह सीरीज 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के महत्वपूर्ण योगदान की कहानी बताती है। कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के साथ इंडियन एयरफोर्स ने भी अहम भूमिका निभाई थी। सीरीज में इसी हवाई ऑपरेशन और भारतीय जवानों के साहस को कहानी के केंद्र में रखा गया है।

किस कलाकार ने निभाया किस असली हीरो का किरदार?

सीरीज की खास बात यह है कि इसमें कई कलाकारों ने उन वास्तविक सैन्य अधिकारियों और जवानों के किरदार निभाए हैं, जिन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

सिद्धार्थ - स्क्वॉड्रन लीडर अजय आहूजा

जिम्मी शेरगिल - गोल्डन एरोस के कमांडर और बाद में एयर चीफ मार्शल रहे बी.एस. धनोआ

अभय वर्मा - विंग कमांडर आर.एस. धालीवाल

आदिल हुसैन - एयर मार्शल विनोद पाटनी, जो उस समय वेस्टर्न एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ थे

मिहिर आहूजा - फ्लाइंग ऑफिसर सीएच बाल रेड्डी

अर्णव भसीन - फ्लाइंग ऑफिसर अमित गुप्ता

Entertainment

कारगिल में एयरफोर्स ने कैसे बदली जंग की दिशा?

1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना ने ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ के तहत अहम हवाई अभियान चलाया था। मुश्किल पहाड़ी इलाकों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद भारतीय वायुसेना ने दुश्मन के ठिकानों पर प्रभावी कार्रवाई की। सीरीज में इसी पूरे ऑपरेशन को पर्दे पर दिखाने की कोशिश की गई है। इसमें भारतीय वायुसेना के अधिकारियों और पायलटों के साहस, रणनीति और मुश्किल परिस्थितियों में लिए गए फैसलों को प्रमुखता दी गई है।

Netflix पर मिल रहा दर्शकों का प्यार

‘ऑपरेशन सफेद सागर’ 7 अगस्त को Netflix पर स्ट्रीम हुई। रिलीज के बाद से ही यह सीरीज दर्शकों के बीच चर्चा में बनी हुई है। कारगिल युद्ध और भारतीय वायुसेना की भूमिका को करीब से समझने में दिलचस्पी रखने वाले दर्शकों के लिए यह सीरीज खास है। इसकी कहानी के साथ-साथ कलाकारों द्वारा निभाए गए वास्तविक किरदार भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts