Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ChatGPT Down : सैकड़ों यूजर्स हुए परेशान, मोबाइल और वेब पर नहीं कर पा रहे एक्सेस

Ghibli फीचर, API और Sora टूल्स भी प्रभावित, OpenAI ने शुरू की जांच
Follow on Google News
ChatGPT Down : सैकड़ों यूजर्स हुए परेशान, मोबाइल और वेब पर नहीं कर पा रहे एक्सेस
नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में तहलका मचाने वाला ChatGPT एक बार फिर टेक्निकल दिक्कतों की वजह से डाउन हो गया है। दुनियाभर के लाखों यूजर्स इस समय इस प्लेटफॉर्म का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। OpenAI की ओर से इस आउटेज की पुष्टि की गई है और कंपनी ने बताया है कि वह इस समस्या की जांच कर रही है।

दो घंटे से अधिक समय से डाउन है सर्विस

OpenAI के मुताबिक, ChatGPT सहित उसके अन्य AI टूल जैसे API, Sora और Text-to-Video जेनरेशन फीचर पर भी यूजर्स को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यह दिक्कत दोपहर से लगातार बनी हुई है और अभी तक कंपनी ने इसे ठीक करने की कोई समयसीमा साझा नहीं की है।

डाउनडिटेक्टर पर बढ़ती शिकायतें

टेक्निकल समस्याओं की मॉनिटरिंग करने वाली वेबसाइट डाउन डिटेक्टर (Down Detector) के अनुसार, भारत में दोपहर 3:35 बजे तक कुल 849 यूजर्स ने ChatGPT से जुड़ी समस्याएं दर्ज कीं।
  • 88% यूजर्स को ChatGPT वेब प्लेटफॉर्म पर दिक्कत हुई।
  • 9% को मोबाइल ऐप पर परेशानी हुई।
  • जबकि 3% यूजर्स को API एक्सेस में दिक्कत हुई।
  • इसके अलावा, Ghibli स्टाइल इमेज बनाने की कोशिश कर रहे यूजर्स को भी error का सामना करना पड़ा है।

अप्रैल में भी हुआ था बड़ा आउटेज

यह पहला मौका नहीं है जब ChatGPT डाउन हुआ है। अप्रैल की शुरुआत में भी प्लेटफॉर्म क्रैश कर गया था। उस समय OpenAI ने बताया था कि Ghibli इमेज फीचर को लेकर भारी ट्रैफिक के कारण सर्वर पर दबाव बढ़ गया था, जिससे आउटेज की स्थिति बनी थी।

सोशल मीडिया पर छाए मीम्स और रिएक्शन

ChatGPT के डाउन होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। कई यूजर्स ने चिंता जताई कि वे अपने काम पूरे नहीं कर पा रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने इस मौके पर मज़ाकिया मीम्स शेयर कर हल्के-फुल्के अंदाज़ में अपनी नाराजगी जताई।

OpenAI क्या है?

OpenAI अमेरिका स्थित एक अग्रणी AI कंपनी है, जो ChatGPT, Sora, Dall-E, Writing Coach, Web Browser, Data Analyst जैसे अत्याधुनिक टूल्स मुहैया कराती है। ChatGPT दुनिया के सबसे लोकप्रिय जनरेटिव एआई प्लेटफॉर्म्स में से एक है।

अब तक क्या पता चला?

  • ChatGPT, API, Sora, Text-to-Video फीचर डाउन
  • डाउनडिटेक्टर पर हजारों शिकायतें
  • OpenAI की पुष्टि, पर ETA नहीं
  • अप्रैल में भी हो चुका है आउटेज
  • Ghibli फीचर बार-बार बन रहा है वजह
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts