Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, दोनों तरफ से फायरिंग जारी

Follow on Google News
ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, दोनों तरफ से फायरिंग जारी
भुवनेश्वर। ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर सोमवार सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा और छत्तीसगढ़ के पुलिस बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ मिलकर अंतरराज्यीय सीमा पर कुलारीघाट वन्य क्षेत्र में नक्सल रोधी अभियान शुरू किया। यह जंगल ओडिशा के नौपदा जिले से लगे छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में है। ओडिशा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच गोलीबारी जारी है।

बीजापुर मुठभेड़ में 12 नहीं बल्कि 16 नक्सली मारे गए

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 16 जनवरी को सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन हुआ। जंगल में नक्सलियों के खिलाफ तेलंगाना सीमा पर हुई मुठभेड़ में 12 नहीं बल्कि 18 नक्सली मारे गए। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। मरने वालों में 5 महिला नक्सली भी शामिल हैं। इन 10 नक्सलियों पर कुल 59 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई

  • बीजापुर में 12 जनवरी को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो महिलाओं सहित 5 नक्सली ढेर।
  • नारायणपुर-दंतेवाड़ा-बीजापुर जिलों की सीमा पर अबूझमाड़ में सुरक्षा बलों द्वारा 6 जनवरी से चलाए गए तीन दिवसीय नक्सल विरोधी अभियान के दौरान दो महिलाओं सहित पांच नक्सली मारे गए।
  • सुकमा जिले में 9 जनवरी को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गए थे।
  • इससे पहले 3 जनवरी को रायपुर संभाग के गरियाबंद जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया था।
  • पुलिस के अनुसार, पिछले साल राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 219 नक्सलियों को मार गिराया।
  • इस साल 6 जनवरी को नक्सलियों ने बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के काफिले को निशाना बनाकर आईईडी विस्फोट किया था, जिसकी चपेट में आए एक वाहन में सवार 8 पुलिसकर्मी और वाहन चालक मारे गए थे।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts