CUET UG 2025 Result Out : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG 2025) के नतीजे 4 जुलाई 2025 को जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले 13.48 लाख से ज्यादा छात्र अब अपना स्कोरकार्ड cuet.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले cuet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए “CUET UG 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि (DOB) दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।
5 विषयों में हाई स्कोर वाले उम्मीदवारों
| आवेदन संख्या |
स्कोर |
| 253510212904 |
1225.93 |
| 253510482971 |
1210.10 |
| 253510237965 |
1205.17 |
| 253510131343 |
1203.40 |
| 253510914850 |
1200.12 |
| 253510344583 |
1194.37 |
| 253510459608 |
1193.77 |
| 253510359031 |
1191.25 |
| 253510422569 |
1191.06 |
| 253510498544 |
1190.76 |
| 253510041548 |
1190.09 |
| 253510414993 |
1187.84 |
| 253510265376 |
1186.34 |
| 253510368205 |
1185.62 |
| 253510338363 |
1184.97 |
| 253510078529 |
1184.30 |
| 253510438176 |
1181.93 |
| 253510320081 |
1179.91 |
| 253510069616 |
1179.04 |
| 253510783726 |
1176.44 |
कब हुई थी परीक्षा
आपको बता दें कि NTA ने 13 मई से 3 जून के बीच CUET UG परीक्षा आयोजित की थी। एजेंसी ने उन उम्मीदवारों के लिए 2 और 4 जून को पुनः परीक्षा आयोजित की, जिनकी परीक्षाएं 13 और 16 मई को निर्धारित थीं।
रिजल्ट से पहले CUET UG की आंसर-की जारी की गई थी। NTA ने फाइनल आंसर-की 17 जून को जारी की थी और आपत्ति विंडो 20 जून 2025 को बंद कर दी गई थी।
13.48 लाख छात्र परीक्षा में शामिल
यह परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में प्रत्येक सही आंसर के लिए पांच अंक दिए गए हैं और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा गया है। 2024 में CUET UG परीक्षा CBT और पेन-एंड-पेपर दोनों तरीकों से आयोजित की गई थी। फाइनल आंसर की 25 जुलाई को जारी की गई थी। कुल 13.48 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।
काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया होगी अलग
CUET UG का परिणाम जारी होने के बाद, छात्रों को संबंधित विश्वविद्यालयों की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर प्रवेश कार्यक्रम, पात्रता मानदंड और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी लेनी होगी। अधिकांश विश्वविद्यालय अपने-अपने स्तर पर काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया संचालित करते हैं, जिसके लिए छात्रों को अलग से रजिस्ट्रेशन करना होता है।
विसंगति की स्थिति में तुरंत संपर्क करें
यदि किसी छात्र को स्कोरकार्ड में कोई त्रुटि या विसंगति नजर आती है, तो वे तुरंत NTA की हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल भेजकर अपनी समस्या दर्ज करानी होगी।