अब शिवराज ने विदिशा में भार्गव को विभीषण बोला!
चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत, मंदिर में गाया भजन, कार्यकर्ताओं के जोड़े हाथ
Publish Date: 12 Apr 2024, 2:10 AM (IST)Reading Time: 2 Minute Read
भोपाल। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए नेताओं के लिए बेर, डस्टबिन जैसे शब्द प्रयोग हो चुके हैं। अब विदिशा में बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में पूर्व सीएम शिवराज ने राम-रावण युद्ध का दृष्टांत देते हुए मंच पर मौजूद पूर्व कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव और राकेश कटारे को परोक्ष रूप से विभीषण की उपाधि से नवाज दिया। उनकी टिप्पणी सुन भार्गवकटारे कुछ असहज भी दिखे। लेकिन भार्गव बोले-सकारात्मक भाव से कही गई जनरल बात है।
‘ये दोनों बताएंगे कांग्रेस की कमजोरी’
शिवराज ने भार्गव और कटारे की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ' अब ये दोनों अपन को बताएंगे कि कांग्रेस कहां मजबूत है। कांग्रेस की कमियां और अंदरूनी बातें भी हमें बताएंगे जिससे हमारी चुनावी विजय सुनिश्चित होगी।' कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान भीषण गर्मी पड़ेगी इसलिए घर-घर जाकर वोटर्स को निकालना है।
घुटनों पर बैठकर हाथ जोड़े!
कार्यकतार्ओं की मनुहार के लिए शिवराज ने मंच से घुटनों पर बैठ करदो बार सभी को हाथ जोड़कर प्रणाम भी किया। अपील करते हुए बोले कि अपने आपसी मनमुटाव भुला दें। अभी तो केवल चुनाव पर ही फोकस करें। घर-घर जाकर मतदाताओं को अपने कामकाज की उपलब्धियां गिनाएं।
कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शिवराज सिंह चौहान ने सकारात्मक भाव से वह बात कही थी। रावण की नाभि में अमृत और कमजोरी की बात सत्य ही है। दूसरे दल में जाने पर सामने वाले की कमजोरी पर चर्चा होती ही है।
-शशांक भार्गव,पूर्व विधायक विदिशा