Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अब पल-पल शुगर की जानकारी मोबाइल पर देगी सेंसर डिवाइस

खाने के बाद ही डिवाइस बता देगी बढ़ी हुई शुगर
Follow on Google News
अब पल-पल शुगर की जानकारी मोबाइल पर देगी सेंसर डिवाइस

हर्षित चौरसिया-जबलपुर। डायबिटीक मरीजों को उनके मोबाइल पर पल-पल शुगर की जानकारी देने के लिए सेंसर बेस्ड सीजीएम (कंटीन्यूअस ग्लुकोज मॉनीटरिंग) नाम की डिवाइस कारगर साबित हो रही है। इस नई डिवाइस को लगाने के बाद पीड़ित मरीज यह जान सकता है कि किस चीज के खाने से उसकी शुगर बढ़ रही है। चिकित्सक विशेषज्ञों के मुताबिक डिवाइस से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है।

यह मरीज को बता देती है कि उसकी बीमारी के लिए कौन सी चीज खाना चाहिए या उसके सेवन से बचना चाहिए। हाथ और पेट में लगाई जा सकती है डिवाइस विशेषज्ञों के मुताबिक इस सेंसर बेस्ड डिवाइस को डायबिटिक मरीज अपने पेट और हाथ में लगा सकता है। यह चमड़ी में चिपक जाती है और यह ऐप के माध्यम से मोबाइल पर डेटा भेजती है। खाने कुछ मिनट बाद ही मरीज यह देख सकता है कि उसका शुगर लेवल कितना हुआ है।

5 से 6 हजार है कीमत

बताया जाता है कि इस डिवाइस की कीमत बाजार में 5 से 6 हजार रुपए के बीच है। यह 15 दिन तक काम करती है, इसके बाद मरीज को इसे बदलना होता है।

नियंत्रित करने में कारगर

शुगर सीजीएम सेंसर बेस्ड डिवाइस है जो शुगर लेवल को नियंत्रित करती है। हम इसे मरीजों के लिए रिकमंड भी कर रहे हैं। अभी तक इसके कोई साइड इफेक्ट सामने नहीं आए हैं। -डॉ. मनोज चावला, डायबिटीज विशेषज्ञ मुबंई

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts