Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Norway Helicopter Crash : पश्चिमी नॉर्वे में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत; 5 घायल

Follow on Google News
Norway Helicopter Crash : पश्चिमी नॉर्वे में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत; 5 घायल
वाशिंगटन पश्चिमी नॉर्वे में अमेरिका के सिविल हेलीकॉप्टर ऑपरेटर ब्रिस्टो ग्रुप का एक खोज और बचाव हेलीकॉप्टर ट्रेनिंग प्रैक्टिस के दौरान बर्गेन से 15 समुद्री मील पश्चिम में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि चालक दल के पांच सदस्य घायल हो गए हैं। सिविल हेलीकॉप्टर ऑपरेटर ब्रिस्टो ग्रुप ने यह जनकारी दी।

ट्रेनिंग प्रैक्टिस के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

ब्रिस्टो ग्रुप के अनुसार, ट्रेनिंग प्रैक्टिस करते समय हेलीकॉप्टर स्थानीय समयानुसार बुधवार शाम लगभग 06:40 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद, दो पायलटों सहित हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह लोगों को समुद्र से बचा लिया गया और बर्गेन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। ब्रिस्टो ग्रुप इंक ने गुरूवार को पुष्टि की कि उसका एक खोज और बचाव हेलीकॉप्टर, पंजीकरण एलएन-ओआईजे, जिसमें छह चालक दल के सदस्य सवार थे, बर्गेन, नॉर्वे से लगभग 15 समुद्री मील पश्चिम में ट्रेनिंग प्रैक्टिस के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

घटना को लेकर कंपनी का बयान

कंपनी ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर कहा- बड़े दुख के साथ हमें बताना पड़ रहा है कि एक खोज और बचाव हेलीकॉप्टर, पंजीकरण एलएन-ओआईजे, जिसमें छह चालक दल के सदस्य सवार थे, बर्गेन, नॉर्वे से लगभग 15 समुद्री मील पश्चिम में एक प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कंपनी ने कहा कि वह इस घटना की पूरी जानकारी जुटा रही है और हेलीकॉप्टर के चालक दल के सदस्यों से संपर्क करने और उन्हें सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया में है। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हमारे चालक दल और उनके परिवार के सदस्यों की देखभाल करना और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करना है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts