Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी : खंडवा से BJP की 5वीं जन आशीर्वाद यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी, देखें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

Follow on Google News
MP में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी : खंडवा से BJP की 5वीं जन आशीर्वाद यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी, देखें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
इंदौर। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। यहां वे दादाजी धूनी वाले की नगरी खंडवा में BJP की 5वीं ‎‘जन आशीर्वाद यात्रा’ को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही नितिन गडकरी उत्कृष्ट विद्यालय में सभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नगर‎ निगम, बांबे बाजार, घंटाघर होते हुए केवलराम ‎चौराहा तक रोड-शो करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को भोपाल में इन पांच जन-संपर्क कार्यक्रमों के समापन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित कर सकते हैं।

नितिन गडकरी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी विशेष विमान से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
  • दोपहर 12.20 बजे : इंदौर से हेलीकॉप्टर के जरिए खंडवा एयरस्ट्रिप जाएंगे।
  • दोपहर 12.30 बजे : दादाजी मंदिर के दर्शन कर पूजन अर्चन करेंगे।
  • दोपहर 1 बजे : खंडवा के उत्कृष्ट हायर सेकेण्डरी स्कूल में आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
  • दोपहर 2.50 बजे : हेलीकॉप्टर से खंडवा से इंदौर जाएंगे।
  • दोपहर 3.30 बजे : इंदौर से विशेष विमान के जरिए नागपुर रवाना होंगे।

18 सितंबर को इंदौर पहुंचेगी यात्रा

BJP की 5वीं ‎‘जन आशीर्वाद यात्रा’ यात्रा खंडवा से शुरू‎ होकर बुरहानपुर, खरगोन, धार, बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर‎ होते हुए देवास जाएगी। इस दौरान 31 बड़ी सभाएं, 15 छोटी सभाएं और तीन दर्जन से ज्यादा नुक्कड़ सभाएं होंगी। यह यात्रा 18 सितंबर को इंदौर पहुंचेगी, यहां तीन बड़ी सभाएं होंगी। यात्रा‎ 17 दिन में मालवा-निमाड़ की 42 विधानसभा सीट कवर कर 2 हजार किमी‎ चलेगी। 55 से ज्यादा रथ यात्रा में शामिल रहेंगे। यात्रा में करीब 12 रैली और रोड शो प्रस्तावित है। मालवा-निमाड़ में 66 विधानसभा सीट हैं। भाजपा को यहां 2013 में 57 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि 2018 में केवल 27 सीट ही जीत सकी थी।

25 सितंबर को होगा यात्राओं का समापन

मध्य प्रदेश में एक साथ BJP पहली बार 5 जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। ये सभी यात्राएं 17-18 दिन में 10,543 किलोमीटर की दूरी तय कर 210 विधानसभा सीट को कवर करेंगी। भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ के साथ 25 सितंबर को इन यात्राओं का समापन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें शामिल होने के लिए भोपाल आ सकते हैं। ये भी पढ़ें- मंडला में अमित शाह बोले-150 सीटों के साथ फिर से बनेगी BJP की सरकार, 25 सितंबर को हो जाएगा तय
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts