PlayBreaking News

Neymar Retirement:स्टार स्ट्राइकर नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल कहा गुडबाय, टूट गया वर्ल्ड कप जीतने का सपना

ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर नेमार ने 16 साल लंबे इंटरनेशनल करियर को अलविदा कह दिया है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे से हारकर ब्राजील के बाहर होने के बाद नेमार ने संन्यास का ऐलान किया।
Follow on Google News
स्टार स्ट्राइकर नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल कहा गुडबाय, टूट गया वर्ल्ड कप जीतने का सपना
ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर नेमार ने 16 साल लंबे इंटरनेशनल फुटबॉल करियर को अलविदा कह दिया है।

ब्राजील के दिग्गज स्टार स्ट्राइकर नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। FIFA World Cup 2026 में ब्राजील की हार के बाद उन्होंने अपने 16 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत कर दिया। जिस स्टेडियम से उनका सफर शुरू हुआ था, वहीं उन्होंने आखिरी मैच भी खेला।

नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्राजील के सबसे बड़े फुटबॉल सितारों में गिने जाने वाले नेमार ने आखिरकार अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है। करीब 16 साल तक ब्राजील की जर्सी पहनकर दुनिया भर के मैदानों पर अपनी चमक बिखेरने वाले नेमार ने अपने करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित मेटलाइफ स्टेडियम में खेला।

दिलचस्प बात यह है कि साल 2010 में इसी मेटलाइफ स्टेडियम से नेमार ने ब्राजील के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। अब उसी मैदान पर उन्होंने अपने शानदार सफर को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

वर्ल्ड कप से बाहर होते ही लिया बड़ा फैसला

FIFA World Cup 2026 में ब्राजील की टीम से करोड़ों फैंस को बड़ी उम्मीदें थीं। लेकिन टीम का सफर राउंड ऑफ 16 में ही खत्म हो गया। नॉर्वे ने शानदार खेल दिखाते हुए ब्राजील को 2-1 से हरा दिया और टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

इस मुकाबले में ब्राजील की ओर से एकमात्र गोल नेमार ने किया, लेकिन उनका यह गोल भी टीम को हार से नहीं बचा सका। मैच खत्म होने के बाद नेमार काफी भावुक नजर आए और उन्होंने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया।

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026 : मेसी का जलवा, प्री-क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना; 120 मिनट के रोमांचक मुकाबले में केप वर्डे को 3-2 से हराया

नेमार बोले- 'सब खत्म हो चुका'

मैच के बाद नेमार ने कहा कि उन्होंने अपनी पूरी ताकत और मेहनत झोंक दी, लेकिन अब समय आ गया है कि वह इस सफर को यहीं खत्म करें। उन्होंने कहा, मैंने अपने देश के लिए हमेशा दिल से खेला। जितना कर सकता था, उतना किया। मेरे इंटरनेशनल करियर की शुरुआत मेटलाइफ स्टेडियम से हुई थी और अब इसी मैदान पर यह सफर खत्म हो रहा है।

16 साल तक ब्राजील की शान बने रहे नेमार

नेमार ने साल 2010 में ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के लिए डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने लगातार 16 साल तक टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाए रखी।

अपनी तेज रफ्तार, शानदार ड्रिब्लिंग, बेहतरीन गोल और मैच जिताने वाले प्रदर्शन से उन्होंने दुनिया भर में अलग पहचान बनाई। कई मुश्किल मुकाबलों में उन्होंने अकेले दम पर ब्राजील को जीत दिलाई। नेमार को ब्राजील के महान खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया जाता है और उन्हें देश के सबसे सफल फुटबॉलरों में गिना जाता है।

यह भी पढ़ें: Fifa World Cup 2026 : चार बार की चैंपियन जर्मनी बाहर, पराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में रचा इतिहास

चार वर्ल्ड कप खेले, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत सके

हर फुटबॉलर का सपना अपने देश को वर्ल्ड कप जिताना होता है। नेमार भी इसी सपने के साथ मैदान पर उतरे थे। उन्होंने ब्राजील के लिए लगातार चार FIFA World Cup खेले। 2014 वर्ल्ड कप, 2018 वर्ल्ड कप, 2022 वर्ल्ड कप और 2026 वर्ल्ड कप। इन चारों टूर्नामेंट में उन्होंने कुल 9 गोल किए और कई शानदार प्रदर्शन भी किए। लेकिन दुर्भाग्य से वह एक भी बार ब्राजील को विश्व चैंपियन नहीं बना सके।

वर्ल्ड कप का अंत रहा बेहद दर्दनाक

इस बार ब्राजील की टीम खिताब की सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही थी। फैंस को उम्मीद थी कि अनुभवी नेमार अपने आखिरी वर्ल्ड कप में टीम को ट्रॉफी दिलाएंगे, लेकिन राउंड ऑफ 16 में नॉर्वे के खिलाफ टीम उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। ब्राजील को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। नेमार ने गोल जरूर किया, लेकिन उनकी कोशिशें टीम को अगले दौर तक नहीं पहुंचा सकीं।

अधूरा रह गया सबसे बड़ा सपना

नेमार ने अपने पूरे करियर में क्लब स्तर पर कई बड़े खिताब जीते और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाई, लेकिन एक सपना ऐसा था जो पूरा नहीं हो सका- ब्राजील को FIFA World Cup 2026 वर्ल्ड कप का चैंपियन बनाना।
उन्होंने कई बार कहा था कि देश के लिए वर्ल्ड कप जीतना उनके जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य है। हालांकि यह सपना अधूरा ही रह गया और इसी के साथ उनके इंटरनेशनल करियर का भी अंत हो गया।

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026 : 5 लाख आबादी वाले देश ने रचा इतिहास, पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट में पहुंचा केप वर्डे

फैंस हुए भावुक

जैसे ही नेमार के संन्यास की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने उन्हें धन्यवाद देना शुरू कर दिया।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts