Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बलरामपुर: जंगल में लावारिस मिला नवजात, ग्रामीणों की सजगता से बची मासूम की जान, अस्पताल में बच्चे का इलाज जारी

बलरामपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नवजात शिशु को जंगल में बेसहारा हालत में छोड़ दिया गया। समय रहते ग्रामीणों की नजर पड़ने से मासूम की जान बच गई।
जंगल में लावारिस मिला नवजात, ग्रामीणों की सजगता से बची मासूम की जान, अस्पताल में बच्चे का इलाज जारी
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बलरामपुर के कोटराही जंगल में लावारिस मिले नवजात को ग्रामीणों की सतर्कता और मानवता ने नई जिंदगी दी। फिलहाल बच्चे का इलाज जारी है और पुलिस परिजनों की पहचान में जुटी है। यह घटना समाज के संवेदनशील पहलुओं पर कई सवाल खड़े करती है।

    ग्रामीणों को सुनाई दी रोने की आवाज

    जानकारी के मुताबिक, वाड्रफनगर क्षेत्र के कोटराही जंगल में ग्रामीण सुबह महुआ बीनने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें किसी नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज की दिशा में जाकर देखा तो एक मासूम बच्चा जमीन पर पड़ा हुआ था। शिशु की हालत बेहद खराब थी और उसके शरीर पर चींटियां लगी हुई थीं, जिससे उसकी स्थिति और चिंताजनक हो गई थी।

    ये भी पढ़ें: अमेरिका में महंगाई बढ़ने के संकेत! तेल की कीमतों से बढ़ी चिंता, आम लोगों पर पड़ेगा असर

    ग्रामीणों ने तुरंत पहुंचाया अस्पताल

    घटना देखते ही ग्रामीणों ने बिना देर किए बच्चे को उठाया और उसकी साफ-सफाई की। इसके बाद उसे तुरंत 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल वाड्रफनगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज शुरू किया। समय पर मदद मिलने से बच्चे की हालत में सुधार हो रहा है। 

    ये भी पढ़ें: उच्च शिक्षा विभाग की नई पहल : मिशन लाइफ से कॉलेजों में बढ़ेगा इको फ्रेंडली कल्चर

    बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर

    प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने नवजात की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल बलरामपुर रेफर कर दिया है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। प्रशासन ने नवजात को इस हालत में छोड़ने वाले परिजनों की तलाश शुरू कर दी है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

    Latest Posts