Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Netanyahu Viral Video: नेतन्याहू के ‘डीपफेक’ वीडियो पर इंटरनेट में बवाल, मौत की अफवाहों के बीच नई बहस

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इन दिनों सोशल मीडिया पर फैल रही अजीबोगरीब अफवाहों के कारण चर्चा में हैं। बीते कुछ दिनों से इंटरनेट पर यह दावा किया जा रहा था कि उनकी मौत हो गई है या ईरान के हमले में उन्हें मार दिया गया है। इसी बीच उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वे कैफे में कॉफी पीते हुए दिखाई देते हैं।
नेतन्याहू के ‘डीपफेक’ वीडियो पर इंटरनेट में बवाल, मौत की अफवाहों के बीच नई बहस
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच फैली इन अफवाहों ने एक बार फिर AI और डीपफेक तकनीक पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि AI के दौर में असली और नकली वीडियो के बीच अंतर करना आम लोगों के लिए लगातार मुश्किल होता जा रहा है।

    वायरल वीडियो से शुरू हुई अफवाह

    पूरे विवाद की शुरुआत एक वायरल वीडियो से हुई, जिसमें कुछ लोगों ने दावा किया कि नेतन्याहू के हाथ में छह उंगलियां दिखाई दे रही हैं। इस आधार पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे AI जनरेटेड वीडियो बताया और सवाल उठाए कि कहीं असली व्यक्ति की जगह डिजिटल डबल तो इस्तेमाल नहीं किया गया। इसके बाद इंटरनेट पर यह थ्योरी तेजी से फैलने लगी कि नेतन्याहू जिंदा हैं या नहीं। चूंकि वे पिछले कुछ समय से कोई भी कार्यक्रम में दिखाई नहीं दिए थे। 

    ये भी पढ़ें: राज्यसभा: एलपीजी पर हंगामा, जेपी नड्डा बोले- संकट के समय कांग्रेस कर रही राजनीति

    नए वीडियो पर भी उठे सवाल

    रविवार को नेतन्याहू के आधिकारिक X अकाउंट से एक नया वीडियो शेयर किया गया। इसमें वे एक कैफे में खड़े होकर कॉफी पीते हुए नजर आते हैं और मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग उनकी मौत की बात कर रहे हैं, जबकि वे खुद यहां कॉफी पी रहे हैं। लेकिन इस वीडियो पर भी सवाल खड़े हो गए। Elon Musk की कंपनी xAI के AI चैटबॉट Grok ने इसे संभावित डीपफेक बताया। कुछ यूजर्स ने वीडियो में लिप सिंक की गड़बड़ी, कप में कॉफी के स्तर और बैकग्राउंड के असामान्य हिस्सों को लेकर संदेह जताया।

    कैफे की तस्वीरों से मिला अलग दावा

    इस विवाद के बीच उस कैफे की ओर से भी तस्वीरें जारी की गईं, जहां नेतन्याहू को कॉफी लेते हुए देखा गया था। कैफे प्रबंधन का कहना है कि इजरायली प्रधानमंत्री वहां आए थे और तस्वीरें उसी समय की हैं। इससे यह दावा मजबूत हुआ कि नेतन्याहू पूरी तरह हेल्थी और एक्टिव हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर बहस अभी भी जारी है। 

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts