PlayBreaking News

Spine Damage Reasons :पीठ और गर्दन के दर्द की वजह बन रही हैं आपकी ये रोजमर्रा की आदतें

आजकल कम उम्र में भी पीठ दर्द और गर्दन की जकड़न की समस्या बढ़ रही है। लंबे समय तक बैठना, मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल, गलत तरीके से सोना और बढ़ता वजन रीढ़ की हड्डी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जानिए कौन-सी आदतें आपकी स्पाइन हेल्थ खराब कर रही हैं और उनसे कैसे बचा जा सकता है।
Follow on Google News
पीठ और गर्दन के दर्द की वजह बन रही हैं आपकी ये रोजमर्रा की आदतें

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पीठ दर्द और गर्दन की जकड़न एक आम समस्या बन चुकी है। पहले इन समस्याओं को बढ़ती उम्र से जोड़कर देखा जाता था, लेकिन अब बच्चे, कॉलेज छात्र और युवा प्रोफेशनल्स भी इससे परेशान हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इसके पीछे हमारी कई रोजमर्रा की गलत आदतें जिम्मेदार हैं।

घंटों तक लगातार बैठना पड़ सकता है भारी

ऑफिस में काम करते समय या पढ़ाई के दौरान लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहना रीढ़ की हड्डी के लिए नुकसानदायक हो सकता है। लगातार बैठने से रीढ़ की डिस्क पर दबाव बढ़ जाता है और कमर की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। जब मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं, तो शरीर का वजन सीधे रीढ़ की हड्डी पर पड़ता है। इससे कमर दर्द और अन्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

स्मार्टफोन से बढ़ रहा 'टेक्स्ट नेक' का खतरा

आजकल अधिकांश लोग मोबाइल चलाते समय गर्दन को आगे की ओर झुकाकर रखते हैं। मेडिकल भाषा में इसे ‘टेक्स्ट नेक’ कहा जाता है। इस स्थिति में गर्दन, कंधों और ऊपरी रीढ़ की हड्डी पर लगातार दबाव पड़ता है। लंबे समय तक ऐसा करने से स्पाइन का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ सकता है और गर्दन व पीठ में दर्द शुरू हो सकता है।

गलत तरीके से सोना भी नुकसानदायक

बहुत ऊंचे तकिए या जरूरत से ज्यादा मुलायम गद्दे पर सोने से रीढ़ को सही सपोर्ट नहीं मिल पाता। इसका असर सुबह उठते समय शरीर में जकड़न और दर्द के रूप में दिखाई देता है। विशेषज्ञों का कहना है कि सोते समय रीढ़ की हड्डी को सीधी स्थिति में रखना बेहद जरूरी है।

health

बढ़ता वजन भी बढ़ा रहा परेशानी

पेट के आसपास जमा अतिरिक्त चर्बी रीढ़ की हड्डी पर अतिरिक्त दबाव डालती है। इससे कमर दर्द और पोस्टर से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। नियमित व्यायाम और संतुलित खानपान से इस जोखिम को कम किया जा सकता है।

भारी सामान उठाने का सही तरीका अपनाएं

कई लोग भारी सामान उठाते समय घुटनों को मोड़े बिना सीधे कमर से झुक जाते हैं। यह तरीका कमर के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, भारी सामान उठाते समय घुटनों को मोड़ना चाहिए और कमर को सीधा रखना चाहिए। ऐसा करने से स्लिप डिस्क और लोअर बैक इंजरी का खतरा कम हो जाता है।

कैसे रखें रीढ़ की हड्डी को स्वस्थ?

  • हर 30-40 मिनट में अपनी सीट से उठकर थोड़ा चलें।
  • मोबाइल का इस्तेमाल करते समय गर्दन सीधी रखें।
  • सही ऊंचाई का तकिया और आरामदायक गद्दा चुनें।
  • नियमित व्यायाम और स्ट्रेचिंग करें।
  • वजन को नियंत्रित रखें।
  • भारी सामान उठाते समय सही तकनीक अपनाएं।

रीढ़ की हड्डी और गर्दन से जुड़ी समस्याएं अचानक नहीं होतीं, बल्कि हमारी रोजमर्रा की छोटी-छोटी गलत आदतों का नतीजा होती हैं। समय रहते इन आदतों में सुधार करके पीठ और गर्दन के दर्द से काफी हद तक बचा जा सकता है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts