Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में ATS की कार्रवाई तेज :देश विरोधी गतिविधि में शामिल फराज जेल भेजा गया, नईम 4 दिन की ATS रिमांड पर

टी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने कोर्ट को बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और आरोपी नईम अब्दुल्ला से पूछताछ के लिए अतिरिक्त समय की जरूरत है। जांच एजेंसी उसके डिजिटल नेटवर्क, विदेशी संपर्कों, संदिग्ध गतिविधियों और आर्थिक लेन-देन से जुड़ी जानकारी जुटाने में लगी है।
देश विरोधी गतिविधि में शामिल फराज जेल भेजा गया, नईम 4 दिन की ATS रिमांड पर

भोपाल। देशविरोधी गतिविधियों और कथित आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जांच तेज हो गई है। मंगलवार को आरोपी मोहम्मद फराज और नईम अब्दुल्ला को विशेष न्यायाधीश डॉ. मुकेश मलिक की अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने मोहम्मद फराज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, जबकि नईम अब्दुल्ला को आगे की पूछताछ के लिए चार दिन की एटीएस रिमांड पर सौंप दिया।

नईम से नेटवर्क और विदेशी संपर्कों के संबंध में होगी पूछताछ

एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने कोर्ट को बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और आरोपी नईम अब्दुल्ला से पूछताछ के लिए अतिरिक्त समय की जरूरत है। जांच एजेंसी उसके डिजिटल नेटवर्क, विदेशी संपर्कों, संदिग्ध गतिविधियों और आर्थिक लेन-देन से जुड़ी जानकारी जुटाने में लगी है। एटीएस का मानना है कि पूछताछ से पूरे नेटवर्क की महत्वपूर्ण कड़ियां सामने आ सकती हैं।

यह भी पढ़ें: बैतूल में रफ्तार का कहर : सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, इंदौर से लौटी युवती को लेने पहुंचे थे दोस्त

अब तक चार गिरफ्तारियां, एक संदिग्ध हिरासत में

इस मामले में अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें भोपाल से मोहम्मद फराज, देवबंद से नईम अब्दुल्ला, राजस्थान के अलवर से शाकिर मेव और धार से हाजी अजहर शामिल हैं। इसके अलावा हरियाणा के नूंह से एक संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ के लिए भोपाल लाया गया है। जांच एजेंसियां सभी आरोपियों के आपसी संबंधों और गतिविधियों की पड़ताल कर रही हैं।

सोशल मीडिया के जरिए युवाओं तक पहुंचने की कोशिश

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टेलीग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप्स के जरिए युवाओं को जोड़ने की कोशिश की जा रही थी। जांच एजेंसियों के अनुसार मोहम्मद फराज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ग्रुप बनाकर संदिग्ध विचारधारा से जुड़े वीडियो और सामग्री साझा करता था। बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब चार वर्षों से ऐसी डिजिटल गतिविधियों में सक्रिय था।

Breaking News

पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करने में जुटी ATS

एटीएस फिलहाल आरोपियों के मोबाइल फोन, लैपटॉप, सोशल मीडिया अकाउंट, डिजिटल रिकॉर्ड और विदेशी फंडिंग से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच एजेंसी का कहना है कि मामले से जुड़े हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े इस संवेदनशील मामले में एटीएस पूरे नेटवर्क का खुलासा करने और इसकी जड़ों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts