PlayBreaking News

राज्यसभा: एलपीजी पर हंगामा, जेपी नड्डा बोले- संकट के समय कांग्रेस कर रही राजनीति

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ता दिख रहा है। इसी को लेकर भारत में भी रसोई गैस (एलपीजी) की उपलब्धता पर चिंता जताई जा रही है। हालांकि केंद्र सरकार ने साफ कहा है कि देश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है और किसी तरह की कमी नहीं है।
Follow on Google News
एलपीजी पर हंगामा, जेपी नड्डा बोले- संकट के समय कांग्रेस कर रही राजनीति
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कुल मिलाकर सरकार का कहना है कि देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है और ऊर्जा आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। वहीं विपक्ष इस मुद्दे पर पारदर्शिता और चर्चा की मांग कर रहा है। ग्लोबल टेंशन के बीच ऊर्जा सुरक्षा को लेकर राजनीतिक और आर्थिक दोनों स्तर पर बहस जारी है।

    संसद में LPG को लेकर गरमाई बहस

    सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा में एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर विपक्ष ने सरकार से जवाब मांगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस मुद्दे पर संसद में चर्चा कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सरकार को स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए कि देश में गैस की उपलब्धता की स्थिति क्या है। इस बीच केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने उन्हें बीच में टोका, जिसके बाद सदन में कुछ देर तक हंगामा भी हुआ। विपक्ष का कहना था कि जनता को गैस की उपलब्धता को लेकर भरोसा दिलाना सरकार की जिम्मेदारी है।

    'सुचारु रुप से जारी है सप्लाई' 

    केंद्र सरकार ने इस मुद्दे पर कहा कि देश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की सप्लाई सामान्य है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार के अनुसार घरेलू एलपीजी रिफिल बुकिंग में हाल के दिनों में कमी आई है। आंकड़ों के मुताबिक 13 मार्च को जहां रिफिल बुकिंग करीब 88 लाख 8 हजार थी, वहीं अब यह घटकर लगभग 77 लाख रह गई है। सरकार का कहना है कि यह गिरावट मांग में सामान्य उतार-चढ़ाव की वजह से है और इसका सप्लाई संकट से कोई संबंध नहीं है।

    ये भी पढ़ें: जल्द सार्वजनिक होंगे Instagram DM? Meta के इस फैसले ने बढ़ाई टेंशन

    संकट में भी कांग्रेस कर रही राजनीति-जेपी नड्डा 

    सदन में चर्चा के दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर संकट के समय भी राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह स्थिति भारत की वजह से नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण बनी है।
    नड्डा ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस के एक नेता सिलेंडरों की जमाखोरी करते हुए पकड़े गए हैं और विपक्ष लोगों को उकसाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।

    अंतरराष्ट्रीय स्थिति से बढ़ी चिंता

    दरअसल अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष के कारण ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर पांबदी कड़ा कर दी है। यह समुद्री मार्ग भारत सहित कई देशों के लिए तेल और गैस आपूर्ति का अहम रास्ता है। हालांकि हाल ही में ईरान ने दो भारतीय जहाजों को इस मार्ग से निकलने की अनुमति दे दी है और उम्मीद है कि वे जल्द भारत पहुंच जाएंगे।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts