Fifa World Cup :फीफा वर्ल्ड कप में 68 साल बाद बना अनोखा रिकॉर्ड, एक ही दिन के चारों मैच ड्रॉ पर खत्म, पांचवे दिन ये टीमें भिड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पांचवें दिन फुटबॉल इतिहास का एक दुर्लभ रिकॉर्ड देखने को मिला। 15 जून को खेले गए चारों मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए, जिसके साथ 68 साल बाद विश्व कप में एक दिन में चार मैचों के बिना नतीजे के खत्म होने का रिकॉर्ड दोहराया गया। दिन का आखिरी मुकाबला ईरान और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया, जो 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ।
ईरान-न्यूजीलैंड मैच रहा रोमांच से भरपूर
लॉस एंजिल्स स्टेडियम में ग्रुप G के तहत खेले गए मुकाबले में ईरान और न्यूजीलैंड ने शानदार खेल दिखाया। दोनों टीमों ने आक्रामक फुटबॉल खेली और मुकाबला 2-2 से बराबरी पर खत्म हुआ। ड्रॉ के कारण दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा। यह मैच सिर्फ रोमांचक खेल के लिए ही नहीं, बल्कि वर्ल्ड कप 2026 के पांचवें दिन के चौथे ड्रॉ मुकाबले के रूप में भी याद रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें: ईरानी टीम के खिलाफ अमेरिका के तीखे तेवर! तुरंत देश छोड़ने को कहा, आखिर मैच में ऐसा क्या हुआ?
68 साल बाद दोहराया गया रिकॉर्ड
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में यह केवल दूसरी बार हुआ है जब एक ही दिन खेले गए चार मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं। इससे पहले ऐसा 1958 में स्वीडन में आयोजित विश्व कप के दौरान हुआ था। 15 जून 1958 को खेले गए चार मैचों में कोई भी टीम जीत हासिल नहीं कर सकी थी और सभी मुकाबले बराबरी पर खत्म हुए थे। अब 2026 में वही रिकॉर्ड फिर से दोहराया गया है।
15 जून 2026- पांचवे दिन के चारों मैच रहे ड्रॉ
केप वर्डे बनाम स्पेन : 0-0
बेल्जियम बनाम मिस्र : 1-1
सऊदी अरब बनाम उरुग्वे : 1-1
ईरान बनाम न्यूजीलैंड : 2-2
यह भी पढ़ें: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़े : धक्का मारा, तिलक अंपायर से उलझे
1958 में भी बना था ऐसा रिकॉर्ड
स्वीडन बनाम वेल्स : 0-0
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया : 2-2
पराग्वे बनाम यूगोस्लाविया : 3-3
वेस्ट जर्मनी बनाम नॉर्दर्न आयरलैंड : 2-2
इतिहास में दर्ज हुआ पांचवां दिन
एक ही दिन में चार मैचों का ड्रॉ होना विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में बेहद दुर्लभ माना जाता है। ऐसे में फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पांचवां दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। यह रिकॉर्ड बताता है कि इस बार का टूर्नामेंट कितना प्रतिस्पर्धी और संतुलित नजर आ रहा है, जहां छोटी-बड़ी टीमों के बीच का अंतर लगातार कम होता दिखाई दे रहा है।











