Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

स्टेज पर फूट-फूटकर रोने लगीं नेहा कक्कड़, मेलबर्न कॉन्सर्ट में 3 घंटे देरी पहुंचने पर भड़के फैंस, सिंगर VIDEO वायरल

Follow on Google News
स्टेज पर फूट-फूटकर रोने लगीं नेहा कक्कड़, मेलबर्न कॉन्सर्ट में 3 घंटे देरी पहुंचने पर भड़के फैंस, सिंगर VIDEO वायरल
मेलबर्न। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ अपने लेट कॉन्सर्ट को लेकर विवादों में आ गई हैं। हाल ही में मेलबर्न में आयोजित उनके लाइव शो में ढाई से तीन घंटे की देरी के कारण फैंस भड़क गए और विरोधी नारे लगाने लगे। फैंस का गुस्सा देखकर नेहा मंच पर ही फूट-फूटकर रो पड़ीं। फैंस ने ने कहा, "वापस जाओ! होटल में आराम करो।"

मंच पर ही रोते हुए फैंस से मांगी माफी

वायरल हो रहे वीडियो में नेहा कक्कड़ फैंस से माफी मांग रही हैं। कॉन्सर्ट की टाइमिंग शाम 7:30 बजे तय थी, लेकिन नेहा कक्कड़ रात 10 बजे के बाद मंच पर पहुंचीं। फैंस की नाराजगी को देखकर नेहा भावुक हो गईं और मंच पर ही रोते हुए दर्शकों से माफी मांगी। नेहा ने कहा, आप लोग वाकई बहुत अच्छे हैं, आपने पेशेंस रखा। इतनी देर से आप लोग इंतजार कर रहे हैं, सो स्वीट ऑफ यू। मैं माफी मांगती हूं। सो सॉरी। मैंने जिंदगी में कभी किसी को इतना इंतजार नहीं करवाया। मुझे बहुत दुख है। ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं इस शाम को हमेशा याद रखूंगी। आप लोग मेरे लिए समय निकालकर आए हैं। मैं मेक श्योर करूंगी की आप सभी को नचाऊं। ये कहने के बाद भी सिंगर रोती रहीं।

गुस्साए फैंस कर रहे ट्रोल

हालांकि, गुस्साए फैंस लगातार उन पर तंज कसते हुए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो में सुना जा सकता है कि एक लड़का चिल्लाकर कह रहा है, ये ऑस्ट्रेलिया है इंडिया नहीं है। वहीं एक ने कहा, वापस जाओ, होटल जाकर आराम करो। गो बैक, हम तीन घंटे से इंतजार कर रहे हैं। बहुत अच्छी एक्टिंग कर रही हो। एक दर्शन ने तो उनके रोने पर भी कमेंट किया और कहा, ये इंडियन आइडल नहीं है। वीडियो के वायरल होने के बाद इसे अलग-अलग प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

सोशल मीडिया पर भी ट्रोलिंग

लेटलतीफी के अलावा भी नेहा की परफॉर्मेंस पर सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि वो ऐसे ही शो में भी ड्रामा करती हैं। वहीं कई लोग ये भी कह रहे हैं कि उन्हें दर्शकों का ख्याल करना चाहिए था। कई उनके फैंस उनके लिए परेशान भी हैं और जानना चाह रहे हैं कि आखिर वो लेट क्यों पहुंचीं।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts