Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

यात्री सुरक्षा को किया नजरअंदाज, उज्जैन में ई-रिक्शा की छत पर बिठाई सवारी, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई

Follow on Google News
यात्री सुरक्षा को किया नजरअंदाज, उज्जैन में ई-रिक्शा की छत पर बिठाई सवारी, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उज्जैन। शहर में यातायात नियमों की अनदेखी और यात्री सुरक्षा से खिलवाड़ का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चिमनगंज मंडी चौराहे के पास एक ई-रिक्शा चालक ने रिक्शा की छत पर सवारी बैठा दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। घटना के वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और ई-रिक्शा को जब्त कर चालक पर सख्त कार्रवाई की गई।

    रिक्शा में पहले से भरी थीं सवारियां

    वायरल वीडियो में साफ देखा गया कि ई-रिक्शा के भीतर पहले से ही पूरी तरह सवारियां भरी थीं। इसके बावजूद चालक ने एक अतिरिक्त यात्री को छत पर बैठा लिया, जिससे दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ गई। इस तरह की ओवरलोडिंग और असुरक्षित परिवहन यात्री और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए खतरा बन सकता था।

    पुलिस ने ट्रेस कर जब्त किया वाहन 

    वीडियो के आधार पर पुलिस ने रिक्शा नंबर MP13-JV-2631 को ट्रेस किया और वाहन को जब्त कर लिया। चालक गोविंद से पूछताछ की गई और उसके दस्तावेजों की भी जांच की गई। पुलिस का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था।

    धारा 184 के तहत की चालानी कार्रवाई

    खतरनाक और लापरवाहीपूर्ण वाहन संचालन को लेकर पुलिस ने मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 184 के तहत चालक के खिलाफ चालान काटा। साथ ही उसे भविष्य में यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की चेतावनी दी गई है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts