PlayBreaking News

NEET UG री-एग्जाम :NTA से एयरफोर्स, फिर पोस्ट ऑफिस तक... जानिए कैसे पहुंचेगा आपका प्रश्नपत्र?

पहली बार NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में भारतीय वायुसेना की मदद ली जा रही है। क्वेश्चन पेपर देशभर के करीब 18 रीजनल सेंटरों तक एयरफोर्स के विशेष विमानों से पहुंचाए जाएंगे।
Follow on Google News
NTA से एयरफोर्स, फिर पोस्ट ऑफिस तक... जानिए कैसे पहुंचेगा आपका प्रश्नपत्र?

पिछले पेपर लीक विवाद से सबक लेते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 21 जून को होने वाली NEET UG री-एग्जाम के लिए सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह नया रूप दिया है। इस बार क्वेश्चन पेपर तैयार करने से लेकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की प्रक्रिया में भारतीय वायुसेना, डाक विभाग, केंद्रीय सुरक्षा बल और स्थानीय प्रशासन को शामिल किया गया है। उद्देश्य साफ है—किसी भी कीमत पर पेपर लीक या गड़बड़ी की आशंका को खत्म करना।

पेपर लीक विवाद के बाद बढ़ी सख्ती

3 मई को आयोजित नीट परीक्षा के बाद पेपर लीक के आरोपों ने देशभर में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था। इसके बाद परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने का फैसला लिया गया। इसी अनुभव को ध्यान में रखते हुए NTA ने इस बार सुरक्षा के कई नए मानक लागू किए हैं, ताकि परीक्षा की गोपनीयता और विश्वसनीयता बनी रहे।

यह भी पढ़ें: Jail Warder Recruitment 2026 : झारखंड में 1733 जेल वार्डर पदों पर भर्ती शुरू, 10वीं पास युवाओं को बड़ा मौका

एयरफोर्स पहुंचाएगी क्वेश्चन पेपर

पहली बार NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में भारतीय वायुसेना की मदद ली जा रही है। क्वेश्चन पेपर देशभर के करीब 18 रीजनल सेंटरों तक एयरफोर्स के विशेष विमानों से पहुंचाए जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक, इससे पेपर की सुरक्षा और गोपनीयता दोनों सुनिश्चित होंगी।

रीजनल सेंटर से परीक्षा केंद्र तक रहेगी तीन-स्तरीय सुरक्षा

रीजनल सेंटरों पर पहुंचने के बाद क्वेश्चन पेपर को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी डाक विभाग संभालेगा। इस दौरान केंद्रीय सुरक्षा बल, स्थानीय पुलिस, जिला प्रशासन और NTA के अधिकारी पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। पेपर की आवाजाही पर हर स्तर पर सुरक्षा का घेरा रहेगा।

पेपर सेटर्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी नजर

NTA ने पेपर तैयार करने वाले विशेषज्ञों को भी विशेष निगरानी में रखने का फैसला किया है। उन्हें परीक्षा तक सीमित संपर्क व्यवस्था में रखा जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की जानकारी बाहर न जा सके। इसके अलावा सोशल मीडिया, मैसेजिंग ऐप्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार निगरानी रखी जाएगी। फर्जी पेपर, अफवाह या किसी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: NEET और OSM पर संसदीय समिति ने पूछे सवाल-आपकी पेपर लीक की परिभाषा क्या है?

552 शहरों में होगी परीक्षा

NEET UG री-एग्जाम 21 जून को देश के लगभग 552 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित होगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में होगी। NTA भविष्य के लिए ऐसी तकनीकी व्यवस्था भी विकसित कर रही है, जिसमें प्रश्न तैयार करने वाले विशेषज्ञों को भी यह जानकारी नहीं होगी कि उनके प्रश्न किस परीक्षा में इस्तेमाल किए जाएंगे। इससे पेपर लीक की संभावना को और कम करने की कोशिश की जा रही है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts