Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

NEET PG 2026 Result OUT: नीट पीजी का रिजल्ट जारी, 1 अक्टूबर से स्कोरकार्ड होगा उपलब्ध

NEET PG 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है। उम्मीदवार NBEMS की वेबसाइट पर अपना स्कोर और रैंक चेक कर सकते हैं। जनरल/EWS की कटऑफ 262, जनरल दिव्यांग की 244 और SC/ST/OBC की 226 अंक रही। स्कोरकार्ड 1 अक्टूबर से उपलब्ध होगा।
NEET PG 2026 Result OUT: नीट पीजी का रिजल्ट जारी, 1 अक्टूबर से स्कोरकार्ड होगा उपलब्ध

नई दिल्ली। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने NEET PG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। रिजल्ट में उम्मीदवारों के अंक और रैंक की जानकारी दी गई है। उम्मीदवार NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। वहीं, NEET PG 2026 का स्कोरकार्ड 1 अक्टूबर 2026 को या उसके बाद उपलब्ध कराया जाएगा।

2.65 लाख से ज्यादा उम्मीदवार परीक्षा में हुए शामिल

NEET PG 2026 की परीक्षा 30 अगस्त को एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थी। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चली थी। इस परीक्षा के लिए कुल 2,73,096 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि 2,65,980 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा देशभर के 339 शहरों में बनाए गए 1,111 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं, जयपुर के कुछ परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी और बिजली से जुड़ी समस्याओं के कारण 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी।

अलग-अलग कैटेगरी के लिए कटऑफ

NEET PG 2026 में अलग-अलग कैटेगरी के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल और कटऑफ स्कोर अलग-अलग निर्धारित किया गया है। जनरल और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल 50वां और कटऑफ स्कोर 262 अंक है। जनरल दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 45वां पर्सेंटाइल और 244 अंक कटऑफ है। वहीं, SC, ST और OBC कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल 40वां और कटऑफ स्कोर 226 अंक रखा गया है। इसमें दिव्यांग उम्मीदवार भी शामिल हैं। NBEMS के मुताबिक, परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्रों के सभी सवालों की सब्जेक्ट एक्सपर्ट ने समीक्षा की थी। समीक्षा के दौरान किसी भी प्रश्न में कमी नहीं पाई गई।

Breaking News

1 अक्टूबर से डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपनी रैंक और प्राप्त अंकों की जानकारी देख सकते हैं। NBEMS के मुताबिक, स्कोरकार्ड 1 अक्टूबर 2026 को या उसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही ऑफिशियल आंसर-की, क्वैश्चन आईडी और उम्मीदवारों द्वारा दिए गए उत्तरों की डिटेल भी 1 अक्टूबर से उपलब्ध कराई जाएगी। स्कोरकार्ड को उम्मीदवार आगे मेडिकल कोर्स में एडमिशन और काउंसलिंग के दौरान इस्तेमाल कर सकेंगे। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की सुविधा छह महीने तक रहेगी।

X Post

ऐसे चेक करें NEET PG 2026 रिजल्ट

उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर NEET PG 2026 Result से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। रिजल्ट की PDF खुलने के बाद उसमें दिए गए रिजल्ट लिंक पर जाएं। यहां उम्मीदवार अपना रोल नंबर देखकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं और उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। उम्मीदवार रिजल्ट देखने के लिए PDF में Ctrl+F का इस्तेमाल करके अपना रोल नंबर आसानी से खोज सकते हैं।

CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया, इस्तीफा नहीं तो देशभर में आंदोलन की चेतावनी

MD, MS समेत इन कोर्स में मिलेगा प्रवेश

NEET PG स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में प्रवेश मिलता है। इसमें MD, MS, PG डिप्लोमा, DNB और DrNB जैसे कोर्स शामिल हैं। ऑल इंडिया कोटा (AIQ) की सीटों के लिए NEET PG रैंक के आधार पर काउंसलिंग के जरिए सीट आवंटित की जाती है। वहीं, राज्य कोटे की सीटों के लिए कैटेगरी के आधार पर मेरिट लिस्ट संबंधित राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपनी आरक्षण नीति के अनुसार जारी करेंगे।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts