NEET Paper Leak :राजस्थान, MP के बाद गुरुग्राम कनेक्शन, 1 MBBS छात्र गिरफ्तार, जांच अधिकारी बोले- गैस पेपर में 410 सवाल थे

राजस्थान एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि जांच फिलहाल उसी गेस पेपर पर केंद्रित है, जो परीक्षा से पहले छात्रों के बीच बांटा गया था। इसमें करीब 410 सवाल थे, जिनमें से लगभग 120 सवाल केमिस्ट्री से पूछे जाने का दावा है।
राजस्थान, MP के बाद गुरुग्राम कनेक्शन, 1 MBBS छात्र गिरफ्तार, जांच अधिकारी बोले- गैस पेपर में 410 सवाल थे

गुरुग्राम। नीट पेपर लीक केस में अब हरियाणा के गुरुग्राम का नाम सामने आया है। राजस्थान पुलिस की एसओजी टीम ने फरुखनगर इलाके के खुरमपुर गांव में रेड मारकर एमबीबीएस छात्र यश को हिरासत में लिया। जांच एजेंसियों को शक है कि छात्र पेपर लीक गैंग और परीक्षार्थियों के बीच कड़ी का काम कर रहा था।

कहां से शुरू हुई पूरे मामले की जांच

3 मई को परीक्षा के बाद राजस्थान में कई छात्रों के पास हाथ से लिखा कथित गेस पेपर मिला था। दावा किया गया कि इसमें मौजूद कई सवाल असली परीक्षा से मेल खाते थे। इसके बाद मामला बढ़ा और राजस्थान एसओजी ने देहरादून, सीकर और झुंझुनू समेत कई जगहों पर कार्रवाई कर 13 संदिग्धों को हिरासत में लिया।

यह भी पढ़ें: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: सीहोर तक पहुंची CBI जांच, छात्र शुभम खैरनार गिरफ्तार, कई नाम आने बाकी

दावा- गैस पेपर में 140 सवाल, 120 केमिस्ट्री से पूछे गए

राजस्थान एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि जांच फिलहाल उसी गैस पेपर पर केंद्रित है, जो परीक्षा से पहले छात्रों के बीच बांटा गया था। इसमें करीब 410 सवाल थे, जिनमें से लगभग 120 सवाल केमिस्ट्री से पूछे जाने का दावा है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह पेपर छात्रों तक कैसे पहुंचा।

सुरक्षा इंतजाम पर क्या बोला NTA

एनटीए ने पहले दावा किया था कि परीक्षा पूरी तरह सुरक्षित तरीके से कराई गई। एजेंसी के मुताबिक, प्रश्न-पत्र GPS ट्रैकिंग वाले वाहनों से भेजे गए थे। परीक्षा केंद्रों पर AI आधारित CCTV निगरानी, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और 5G जैमर जैसे इंतजाम किए गए थे।

Breaking News

CBI करेगी जांच

सरकार ने मामले की जांच CBI को सौंपने का फैसला किया है। एजेंसियों का मानना है कि पेपर लीक नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हो सकता है। अब सीबीआई पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच करेगी।

परीक्षा रद्द होने के बाद लाखों छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। कई छात्र लंबे समय से तैयारी कर रहे थे। अब दोबारा परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: ‘10 रुपए का डायपर लीक नहीं होता, लेकिन...’ NEET विवाद पर खान सर भड़के, बोले- NTA मतलब ‘Never Trustable Agency’

क्या है पूरा मामला?

NEET UG 2026 परीक्षा को केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद रद्द कर दिया गया है। परीक्षा आयोजित कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA ने कहा कि जांच एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद मौजूदा परीक्षा प्रक्रिया को जारी रखना संभव नहीं था। अब परीक्षा की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी। इस फैसले के बाद लाखों छात्रों में निराशा और गुस्सा देखने को मिल रहा है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts