Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा का गोल्डन थ्रो

Follow on Google News
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा का गोल्डन थ्रो

बुडापेस्ट। नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की भालाफेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले भारतीय एथलीट बन गए। तोक्यो ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 88.17 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंककर शीर्ष स्थान हासिल किया। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 87.82 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत और चेक गणराज्य के याकूब वालेश ने कांस्य पदक जीता जिनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 86.67 मीटर का था। भारत के किशोर जेना पांचवें स्थान पर रहे जिन्होंने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 84.77 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका। वहीं, डीपी मनु छठे स्थान पर रहे, जिनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 84.14 मीटर का था।

नीरज का रिकॉर्ड

  • 2016 में जूनियर विश्व चैंपियनश्पि और दक्षिण एशियाई खेल में स्वर्ण पदक।
  • 2018 में राष्ट्रमंडल खेल और एशियाड में स्वर्ण पदक।
  • 2020 में टोक्यो ओलिंपिक में स्वर्ण पदक।
  • 2022 में डायमंड लीग में स्वर्ण पदक।
Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts