MP Weather Update : प्रदेश में आंधी-बारिश के साथ नौतपा की शुरुआत, अगले 4 दिन बदला-बदला रहेगा मौसम, 40 जिलों में ये अलर्ट

Follow on Google News
MP Weather Update : प्रदेश में आंधी-बारिश के साथ नौतपा की शुरुआत, अगले 4 दिन बदला-बदला रहेगा मौसम, 40 जिलों में ये अलर्ट
भोपाल। प्रदेश में इस बार नौतपा चिलचिलाती गर्मी की बजाय आंधी और बारिश के साथ शुरू हो रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आगामी चार दिन यानी 28 मई तक प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं और बारिश का दौर जारी रहेगा। आमतौर पर मई के अंत में और नौतपा के दौरान भीषण गर्मी देखने को मिलती है, लेकिन इस बार मौसम ने रुख बदल लिया है। शनिवार से ही कई इलाकों में तेज हवाओं और बारिश की स्थिति बनी हुई है, जो रविवार को भी जारी रही और अब अगले कुछ दिन और जारी रहने की संभावना है।

इन जिलों में रहेगा अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, शाजापुर, देवास, खंडवा, हरदा, बुरहानपुर जैसे 40 जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है। इन स्थानों पर हवा की गति 30 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। इसके साथ ही नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, कटनी, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा।

शनिवार को कई जिलों में बारिश

शनिवार को भी मध्यप्रदेश के कई जिलों में मौसम बदला-बदला रहा। मंडला में 9 घंटे के अंदर 45 मिमी (करीब 2 इंच) बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, राजगढ़ में शाम के समय झमाझम बारिश हुई, जबकि धार में आधा इंच पानी गिरा। जबलपुर, उमरिया समेत कई अन्य जिलों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिली।

कई शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज

मौसम बदलने के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा तापमान नौगांव में 42 डिग्री सेल्सियस रहा। टीकमगढ़ और ग्वालियर में तापमान क्रमशः 40 और 40.6 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, भोपाल में 36.2, इंदौर में 34.9, उज्जैन में 39 और जबलपुर में 31 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सबसे ठंडा स्थान उमरिया रहा, जहां पारा 30 डिग्री तक गिर गया। मलाजखंड, सिवनी, पचमढ़ी और बैतूल जैसे शहरों में भी तापमान 33 डिग्री से कम रहा।

मौसम बदलाव की वजह

मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार, वर्तमान मौसम की स्थिति दो सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक ट्रफ के कारण बनी हुई है। यह सिस्टम लगातार नमी खींच रहा है, जिससे आंधी और बारिश का सिलसिला बना हुआ है। इसी वजह से नौतपा की शुरुआत इस बार तेज गर्मी के बजाय ठंडी हवाओं और बारिश के साथ हो रही है। ये भी पढ़ें- कोरोना के नए वैरिएंट का कहर : देश में फिर बढ़ने लगे केस, 24 घंटे में दो मौतें; 27 नए केस मिले, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 363
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts