PlayBreaking News

गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा :तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, 4 दोस्तों की मौत

उन्नाव के गंगा एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार टाटा पंच कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में प्रयागराज के चार युवकों की मौत हो गई। कार से बीयर की बोतलें भी बरामद हुई हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
Follow on Google News
तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, 4 दोस्तों की मौत
Ganga Expressway Accident

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में गंगा एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्रयागराज की ओर से आ रही टाटा पंच कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार युवकों की मौत हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के उड़े परखच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कार में फंसे लोगों को निकालने के लिए दरवाजे काटने पड़े। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवकों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

/img/15/1781271691249

प्रयागराज के रहने वाले थे सभी युवक

पुलिस ने मृतकों की पहचान प्रयागराज जिले के रहने वाले उदय सिंह (26), अनुपम गुप्ता (32), विजय (25) और अमन (28) के रूप में की है।

/img/15/1781271857091

सड़क किनारे खड़ा था खराब ट्रक

पुलिस के मुताबिक हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 3:20 बजे आसीवन थाना क्षेत्र में हुआ। ट्रक में तकनीकी खराबी आने के कारण चालक ने उसे एक्सप्रेस-वे के किनारे खड़ा कर दिया था। इसी दौरान पीछे से आ रही टाटा पंच कार ट्रक से जा टकराई।

Breaking News

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक थी। माना जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी।

कार से मिली बीयर की बोतल

जांच के दौरान पुलिस को कार के अंदर से बीयर की बोतलें भी मिली हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हादसे के समय चालक नशे की हालत में हो सकता है। हालांकि इसकी पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष प्रदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को हटवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts