Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘सेवा ही मुख्य काम’, सेवा पर PM Modi का खास संदेश, पौधारोपण को लेकर भी दिया सुझाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा यात्रियों से बातचीत में कहा कि सेवा का संदेश भाषण से नहीं, बल्कि काम से देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कितनी भी ऊंचाई हासिल हो जाए, सेवा भाव नहीं छूटना चाहिए। इस दौरान PM मोदी ने पौधारोपण और पानी बचाने के लिए पौधे के पास मिट्टी का घड़ा रखने का आसान सुझाव भी दिया।
‘सेवा ही मुख्य काम’, सेवा पर PM Modi का खास संदेश, पौधारोपण को लेकर भी दिया सुझाव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा यात्रियों से बातचीत में कहा कि सेवा का संदेश भाषण से नहीं

कहते हैं कि सेवा की असली पहचान बातों से नहीं, बल्कि काम से होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा यात्रियों से बातचीत के दौरान इसी बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सेवा का संदेश लोगों को उपदेश देकर नहीं, बल्कि खुद सेवा करते हुए देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कोई कितनी भी ऊंचाई तक पहुंचे, सेवा का भाव नहीं छूटना चाहिए। यह बातचीत ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चल रही यात्रा के प्रतिभागियों के साथ हुई। अभियान के तहत सेवा यात्री कई इलाकों से गुजरते हुए लोगों से जुड़ रहे हैं और अलग-अलग सेवा गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं।

‘सेवा ही हमारा मुख्य काम होना चाहिए’

PM मोदी ने सेवा यात्रियों से कहा कि सेवा को ही अपने काम का सबसे अहम हिस्सा मानना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को सेवा का संदेश सिर्फ भाषण या उपदेश से नहीं देना है। इसके बजाय अपने काम और व्यवहार के जरिए लोगों को यह दिखाना चाहिए कि सेवा का रास्ता ही आगे बढ़ने का रास्ता है। उन्होंने कहा कि चाहे किसी को कितनी भी बड़ी राजनीतिक या सामाजिक ताकत मिल जाए, सेवा का भाव नहीं बदलना चाहिए। प्रधानमंत्री ने ‘सेवा परमो धर्म:’ का जिक्र करते हुए सेवा को लगातार जीवन का हिस्सा बनाए रखने की बात कही।

सेवा यात्रियों को धन्यवाद भी दिया

बातचीत के दौरान PM मोदी ने सेवा यात्रियों के काम की सराहना की और उन्हें सम्मान दिया। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि यात्रा से लौटे व्यक्ति को प्रणाम करने से यात्रा का आधा पुण्य मिलने की मान्यता है। इसी संदर्भ में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि सेवा यात्रियों को प्रणाम करके वह भी उनका आधा पुण्य ‘चुरा’ रहे हैं। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक बाइक यात्राएं निकाली जा रही हैं। इस अभियान में युवाओं की भागीदारी के साथ सफाई अभियान, लोगों से संवाद और स्कूलों, अस्पतालों तथा दूसरे स्थानों पर सेवा गतिविधियां की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें: मानसून की विदाई से पहले MP में फिर बदलेगा मौसम! 25-26 सितंबर को झमाझम बारिश का अलर्ट

पौधे के साथ घड़ा रखने का सुझाव

प्रधानमंत्री ने पौधारोपण की बात करते हुए पानी बचाने का एक आसान तरीका भी बताया। उन्होंने सुझाव दिया कि पौधा लगाने के समय उसके पास पानी से भरा मिट्टी का घड़ा रखा जा सकता है। जरूरत के मुताबिक समय-समय पर उसमें पानी डालने से पौधे को पानी मिलता रहेगा। PM मोदी ने इसे पानी बचाने और पौधों की देखभाल का सरल तरीका बताया। वडनगर से वाराणसी जाने वाली सेवा यात्रा 17 सितंबर से शुरू हुई है और इसमें कई राज्यों, जिलों और गांवों तक पहुंचने की योजना है। अभियान का फोकस सेवा, युवाओं की भागीदारी और लोगों से सीधे जुड़ने पर है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts