नई दिल्ली : नए संसद भवन के सामने व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, गंभीर रूप से घायल युवक अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली: दिल्ली में नए संसद भवन के पास, रेलवे भवन के सामने एक व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर सुसाइड करने की कोशिश की। ये घटना बुधवार दोपहर की है। इस घटना में वह व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर 3:35 बजे घटना की सूचना मिली। तुरंत एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर भेजी गई।





















