Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल को बताया झूठा, बोले- उन्हें कुंभ में डुबकी लगाना चाहिए ताकि उनके पाप कट जाए

Follow on Google News
अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल को बताया झूठा, बोले- उन्हें कुंभ में डुबकी लगाना चाहिए ताकि उनके पाप कट जाए
गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में बीजेपी का तीसरा संकल्प पत्र जारी किया है। इस दौरान उन्होंने केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने केजरीवाल को झूठा ठहराते हुए कहा कि ‘केजरीवाल जैसा झूठा इंसान मैंने आज तक नहीं देखा। अभी उन्हें कुंभ में डुबकी लगानी चाहिए, इससे उनके पाप धुल जाएंगे।’ इसके साथ शाह ने AAP सरकार पर कई आरोप लगाए है। इसके पहले 7 जनवरी को भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया गया था, जिसे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 'विकसित दिल्ली की नींव' बताया था। वहीं दूसरा संकल्प पत्र 21 जनवरी को पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा जारी किया था। 

केजरीवाल ने स्कूलों, मंदिरों और गुरुद्वारों तक को नहीं छोड़ा- शाह 

शाह ने AAP सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में स्कूलों, मंदिरों और गुरुद्वारों तक को नहीं छोड़ा। उन्होंने इससे जुड़े ठेके देकर हजारों करोड़ का घोटाला किया। शाह ने यह भी आरोप लगाया कि केजरीवाल हर चुनाव में झूठे वादे करते हैं, जबकि भाजपा केवल वास्तविक वादों पर काम करती है।

चुनाव को गंभीरता से लेती है भाजपा सरकार  

अमित शाह ने कहा कि हम चुनाव को बहुत गंभीरता से लेते हैं। बीजेपी कोरे वादे नहीं करती है। एक लाख आठ हजार लोगों ने अपना सुझाव दिया। 62 प्रकार के समूहों की बैठक की गई। ये सुझाव, दिल्ली का बजट और दिल्ली की जरूरतों को ध्यान में रखकर ये संकल्प पत्र बनाया गया है।

अमित शाह ने केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप 

अमित शाह ने केजरीवाल सरकार पर वादों को पूरा न करने और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने वादा किया था कि सरकारी बंगला और गाड़ी नहीं लेंगे, लेकिन 10 साल से बंगले में रहकर 51 करोड़ खर्च कर दिए। मोहल्ला क्लिनिक के नाम पर जनता को ठगा, क्योंकि न वहां ऑपरेशन हो सकते हैं और न विशेषज्ञ डॉक्टर हैं।

AAP की सरकार में हुए हजारों घोटाले 

शाह ने AAP के मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि जेल जाने के बाद बेल को क्लीन चिट बताया जा रहा है, जबकि केस अभी चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि शराब नीति, राशन वितरण, बस, सीसीटीवी और जल निगम में हजारों करोड़ के घोटाले हुए। मोहल्ला क्लिनिक के नाम पर 65 हजार फर्जी मेडिकल टेस्ट किए गए और विज्ञापन में इतना पैसा खर्च हुआ कि सुप्रीम कोर्ट को दखल देना पड़ा।

भाजपा की कार्य संस्कृति AAP से बेहतर

शाह ने भाजपा की कार्य संस्कृति को AAP से बेहतर बताते हुए कहा कि मोदी सरकार ने दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हजारों करोड़ खर्च किए। उजाला योजना, जन धन खाते और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ पहुंचाया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा की सरकार बनने पर AAP की कोई भी योजना बंद नहीं होगी और झूठा प्रचार बंद करने की अपील की।
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts