Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जादू-टोने का शक...कुल्हाड़ी और कुआं, कपड़े धो रही थी महिला पीछे से किया वार, नागपुर की सनसनीखेज वारदात

नागपुर के यशोधरानगर में 40 वर्षीय महिला लक्ष्मी पाली की कुल्हाड़ी से हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि 70 वर्षीय ससुर नाथूलाल पाली ने जादू-टोने के शक में बहू पर हमला किया। वारदात के बाद आरोपी ने कुएं में छलांग लगा दी। पुलिस ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
जादू-टोने का शक...कुल्हाड़ी और कुआं, कपड़े धो रही थी महिला पीछे से किया वार, नागपुर की सनसनीखेज वारदात
नागपुर के यशोधरानगर में 40 वर्षीय महिला लक्ष्मी पाली की कुल्हाड़ी से हत्या का मामला सामने आया है।

घर के पीछे कपड़े धो रही 40 साल की महिला को शायद अंदाजा भी नहीं था कि अगले कुछ मिनटों में उसके साथ क्या होने वाला है। घर के बाकी सदस्य बाहर थे। बेटी नौकरी पर गई थी और बेटा भी घर में मौजूद नहीं था। इसी दौरान महिला का 70 वर्षीय ससुर वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने कुल्हाड़ी से बहू पर हमला कर दिया। हमले में महिला की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ससुर ने भी घर के पीछे बने कुएं में छलांग लगा दी। मामला महाराष्ट्र के नागपुर का है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में हत्या की वजह बहू पर जादू-टोना करने का शक सामने आया है। हालांकि, पुलिस मामले के दूसरे पहलुओं की भी जांच कर रही है।

घर के पीछे कपड़े धो रही थी महिला

घटना नागपुर के यशोधरानगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मृतका की पहचान लक्ष्मी रविशंकर पाली के रूप में हुई है। उनकी उम्र 40 साल थी। पुलिस के अनुसार, घटना के वक्त लक्ष्मी घर के पिछले हिस्से में कपड़े धो रही थीं। उनकी बेटी नौकरी पर गई हुई थी, जबकि बेटा भी घर से बाहर था। इस वजह से उस समय लक्ष्मी घर के पीछे अकेली थीं। इसी दौरान उनके 70 वर्षीय ससुर नाथूलाल पाली वहां पहुंचा। आरोप है कि नाथूलाल को अपनी बहू पर जादू-टोना करने का शक था। इसी बात को लेकर वह उससे नाराज रहता था।

ये भी पढ़ें: सागर शराब कांड में एक्शन! 30 हजार के इनामी शिवांजय को पुलिस ने पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा

अचानक कुल्हाड़ी से किया हमला

पुलिस के मुताबिक, नाथूलाल ने इसी शक के चलते लक्ष्मी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि लक्ष्मी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों को जब वारदात की जानकारी मिली तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

हत्या के बाद कुएं में कूदा आरोपी

बहू पर हमला करने के बाद नाथूलाल ने कथित तौर पर घर के पीछे बने कुएं में छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे कुएं से बाहर निकाला गया। इसके बाद नाथूलाल को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें: सिद्धू मूसेवाला के करीबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में वारदात कैद, हमलावरों ने ऐसे बरसाईं गोलियां

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

मामले की जानकारी मिलते ही यशोधरानगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए हैं। वहीं, लक्ष्मी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अब हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

जादू-टोने का शक या कोई पुराना विवाद?

पुलिस के सामने अब सबसे बड़ा सवाल हत्या की असली वजह को लेकर है। शुरुआती जांच में जादू-टोने का शक वजह बताई जा रही है, लेकिन पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि परिवार के बीच पहले से कोई विवाद तो नहीं चल रहा था। क्या केवल जादू-टोने के शक ने 70 वर्षीय ससुर को इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया? या इसके पीछे परिवार से जुड़ा कोई और विवाद था? पुलिस इन सभी सवालों के जवाब तलाश रही है। आरोपी के इलाज के बाद उससे पूछताछ होने पर मामले की तस्वीर और साफ हो सकती है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts