सागर शराब कांड में एक्शन! 30 हजार के इनामी शिवांजय को पुलिस ने पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा

भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। रविवार तड़के बहरोल थाना क्षेत्र के कठुआ नाला के पास पुलिस ने 21 वर्षीय शिवांजय राजपूत को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार था और उसकी गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित था। सर्चिंग के दौरान पुलिस टीम के सामने आने पर उसने कथित तौर पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी गोलीबारी की, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उसके खिलाफ पहले से मामले दर्ज हैं।
जंगल में घेराबंदी, फिर हुई मुठभेड़
पुलिस के मुताबिक, 13 सितंबर की सुबह सूचना मिली थी कि बंडा जहरीली शराब मामले का आरोपी शिवांजय राजपूत कठुआ नाला के आसपास जंगल में मौजूद है। वह धामोनी-बहरोल मार्ग से अपने गांव छापरी जाने की कोशिश कर सकता है। सूचना के बाद बांदरी थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह और बहरोल थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह अपनी टीमसर्चिंग के दौरान पुलिस टीम का सामना शिवांजय से हुआ। पुलिस का कहना है कि टीम को देखते ही आरोपी ने गोली चलानी शुरू कर दी। उसने पुलिस की ओर तीन फायर किए। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में दो राउंड जवाबी फों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जंगल और आसपास के इलाके में घेराबंदी कर तलाश शुरू की।
254 गांव, 1017 वर्ग किमी क्षेत्र और 15 मंजिल... ऐसा होगा 2047 का नया भोपाल
पुलिस को देखते ही फायरिंग का दावा
सर्चिंग के दौरान पुलिस टीम का सामना शिवांजय से हुआ। पुलिस का कहना है कि टीम को देखते ही आरोपी ने गोली चलानी शुरू कर दी। उसने पुलिस की ओर तीन फायर किए। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में दो राउंड जवाबी फायरिंग की। इस दौरान गोली उसके पैर में लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
कट्टा, कारतूस और बाइक मिली
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का देशी कट्टा बरामद किया। इसके साथ तीन जिंदा कारतूस और तीन खाली कारतूस भी मिलने की जानकारी दी गई है। पुलिस ने एक मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी जब्त की है। बरामद सामान को मामले की जांच का हिस्सा बनाया गया है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
जहरीली शराब केस में बताई जा रही अहम भूमिका
पुलिस के अनुसार, शिवांजय राजपूत बंडा के जहरीली शराब मामले में प्रमुख आरोपियों में शामिल है। उसकी भूमिका अवैध शराब की सप्लाई से जुड़ी बताई गई है। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद से वह फरार था। 21 वर्षीय आरोपी के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी भी पुलिस ने दी है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
रवि लखेरा भी मुठभेड़ में पकड़ा गया
इस मामले में शिवांजय से पहले रवि लखेरा को भी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। अब दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जहरीली शराब नेटवर्क से जुड़े दूसरे फरार लोगों की तलाश में जुटी है। प्रशासन की ओर से भी अवैध शराब कारोबार से जुड़े ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है।
इंदौर के बाद भोपाल में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 65 पहुंचा
अवैध शराब कारोबार पर प्रशासन सख्त
जहरीली शराब कांड के बाद सागर में पुलिस और प्रशासन ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज किया है। अधिकारियों के मुताबिक, शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण और सप्लाई से जुड़े लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कुछ आरोपियों से जुड़े अतिक्रमण हटाने और शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने जैसी कार्रवाई भी सामने आई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच आगे भी जारी रहेगी।




















