PlayBreaking News

कार में मृत मिले हरियाणा के SDO दीपक कुमार :दरवाजे थे लॉक, मुंह से निकल रहा था खून; बागपत में सनसनी

बागपत के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक कार के अंदर हरियाणा के यमुनानगर नगर निगम में तैनात SDO दीपक कुमार का शव मिला। कार के दरवाजे अंदर से लॉक थे और अंदर म्यूजिक बज रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
Follow on Google News
दरवाजे थे लॉक, मुंह से निकल रहा था खून; बागपत में सनसनी

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर एक कार के अंदर युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान हरियाणा के यमुनानगर नगर निगम में तैनात एसडीओ दीपक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हाईवे किनारे संदिग्ध हालत में खड़ी मिली कार

घटना रमाला थाना क्षेत्र की है। बुधवार तड़के करीब 4 बजे पुलिस की टीम दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान किशनपुर बराल गांव के पास निर्माणाधीन सीएनजी पंप के सामने सड़क किनारे एक कार खड़ी दिखाई दी।

पुलिस को कार संदिग्ध लगी, क्योंकि वह काफी देर से एक ही जगह खड़ी थी। पास जाकर देखा तो कार के सभी दरवाजे अंदर से लॉक थे और अंदर धीमी आवाज में म्यूजिक बज रहा था।

शीशा तोड़कर बाहर निकाला शव

पुलिसकर्मियों ने कार के अंदर मौजूद व्यक्ति को आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर दरवाजा खोला। अंदर ड्राइविंग सीट पर एक युवक बेसुध हालत में पड़ा मिला। उसके मुंह से खून निकल रहा था। जांच करने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।

Breaking News

मोबाइल पर आई कॉल से हुई पहचान

पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही थी, तभी उसके मोबाइल फोन पर परिजनों का कॉल आया। पुलिस ने फोन उठाकर परिवार को घटना की जानकारी दी। बाद में मृतक की पहचान हरियाणा के पलवल निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि वह यमुनानगर नगर निगम में एसडीओ के पद पर कार्यरत थे।

यमुनानगर से पलवल जा रहे थे दीपक

परिजनों के अनुसार, दीपक कुमार यमुनानगर से अपने घर पलवल के लिए निकले थे। रास्ते में बागपत में उनकी कार सड़क किनारे खड़ी मिली, जहां उनका शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन बागपत पहुंच गए हैं। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts