Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

VIDEO : नासिक में डॉक्टर पर धारदार हथियार से हमला, हमलावर ने गले पर किए 18 वार; CCTV फुटेज वायरल

Follow on Google News
VIDEO : नासिक में डॉक्टर पर धारदार हथियार से हमला, हमलावर ने गले पर किए 18 वार; CCTV फुटेज वायरल
नासिक। महाराष्ट्र के नासिक से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर की हत्या करने की कोशिश की गई। आरोपी शख्स ने डॉक्टर की गर्दन पर धारदार हथियार से करीब 18 बार हमला किया। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। देखें VIDEO...

डॉक्टर की हालत गंभीर

सामने आए CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि डॉक्टर किसी से फोन पर बात कर रहे हैं। इसी दौरान आरोपी ने उन पर हमला कर दिया। आरोपी ने बिना रुके धारदार हथियार से डॉक्टर पर लगातार 18 बार वार किया। फिलहाल डॉक्टर का इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। DOCTOR STABBED BY MAN 18 TIMES IN NASIK VIDEO

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

जानकारी के अनुसार, घटना नासिक पंचवटी के सुयोग नाम के निजी अस्पताल में शुक्रवार रात करीब 9 बजे हुई। हादसे में गंभीर रूप से घायल शख्स की पहचान डॉक्टर कैलास राठी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम राजेन्द्र मोरे बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जमीन के सौदे को लेकर चल रहा था विवाद

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, डॉक्टर कैलास राठी और आरोपी राजेन्द्र मोरे के बीच जमीन के सौदे को लेकर 2 साल से विवाद चल रहा था। घटना की रात आरोपी राजेन्द्र मोरे डॉक्टर कैलाश से अपने पैसे मांगने हॉस्पिटल आया था। तभी कुछ देर बाद मौका मिलते ही उसने डॉक्टर के गले पर धारदार हथियार से कई बार हमला किया। हमला करने के बाद वह भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उसे जल्द ही गिरफतार कर लिया जाएगा। ये भी पढ़ें - Farmers Protest : धीरे-धीरे हट रहीं बंदिशें… हरियाणा में इंटरनेट पर रोक हटी, सिंघु-टिकरी बॉर्डर खोले गए; सम्मेलन में WTO पर चर्चा करेंगे किसान
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts