Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नरसिंहपुर : लोकायुक्त ने CMHO को 5 हजार की रिश्वत पकड़ा, सैलरी निकलवाने के एवज में मांगी थी घूस

Follow on Google News
नरसिंहपुर : लोकायुक्त ने CMHO को 5 हजार की रिश्वत पकड़ा, सैलरी निकलवाने के एवज में मांगी थी घूस
नरसिंहपुर। जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. आशीष प्रकाश सिंह और उनके कार्यालय की कर्मचारी दीपिका नामदेव को 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सीएमएचओ ने रिश्वत की यह राशि उनके कार्यालय की कंप्यूटर शाखा की कर्मचारी दीपिका नामदेव के माध्यम से ली।

क्या है मामला?

लोकायुक्त टीम जबलपुर की उप अधीक्षक सुरेखा परमार ने बताया कि करेली तहसील में पदस्थ डॉक्टर अपूर्णा श्रीवास्तव ने शिकायत की थी कि उनका वेतन निकालने के बदले में 5,000 रुपए रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त जबलपुर की टीम योजना बनाकर नरसिंहपुर के सीएमएचओ कार्यालय पहुंची।

रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा

सीएमएचओ कार्यालय की कर्मचारी दीपिका नामदेव ने जैसे ही फरियादी से रिश्वत की राशि ली वैसे ही टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। लोकायुक्त ने इस मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सिंह और कंप्यूटर ऑपरेटर दीपिका नामदेव को आरोपी बनाया गया है। इन दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गयी है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts