Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दतिया उपचुनाव रिजल्ट के बाद नरोत्तम मिश्रा की पहली प्रतिक्रिया-आशुतोष मेरे छोटे भाई, सोशल मीडिया पर हमारे बारे में भ्रामक बातें फैलाई गईं

दतिया उपचुनाव परिणाम के बाद सियासत में भाजपा की हार चर्चा में है। भाजपा ने हार के बाद मंगलवार को समीक्षा की और शाम को ही दतिया की पूरी कार्यकारिणी, मंडल, प्रकोष्ठ भंग कर दिए। ऐसे में एक हजार कार्यकर्ताओं पर एक्शन माना जा रहा है। इस बीच बुधवार को पूर्व गृह मंत्री सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। इसमें डॉ. मिश्रा ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को अपना छोटा भाई बताया है।
दतिया उपचुनाव रिजल्ट के बाद नरोत्तम मिश्रा की पहली प्रतिक्रिया-आशुतोष मेरे छोटे भाई, सोशल मीडिया पर हमारे बारे में भ्रामक बातें फैलाई गईं
डॉ. नरोत्तम मिश्रा और आशुतोष तिवारी ने मुलाकात की।

भोपाल। पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। इसमें उन्होंने बताया है कि उनके और दतिया उपचुनाव  में भाजपा प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी को लेकर भ्रामक बातें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आशुतोष तिवारी  उनके अनुज  है। डॉ. मिश्रा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि ‘दतिया उपचुनाव के बाद सोशल मीडिया पर मेरे और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को लेकर जो भ्रामक और असत्य बातें फैलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह निराधार हैं। आशुतोष तिवारी मेरे अनुज हैं। उनके प्रति मेरे मन में हमेशा स्नेह और आत्मीयता रही है और आगे भी रहेगी। हमारे बीच न कभी कोई कटुता थी, न आज है। आज भी हमारी मुलाकात हमेशा की तरह उसी गर्मजोशी और अपनत्व के साथ हुई।

Twitter Post

आशुतोष एक कर्मठ, समर्पित और मेहनती कार्यकर्ता

डॉ. नरोत्तमम मिश्रा ने लिखा कि ‘आशुतोष भारतीय जनता पार्टी के एक कर्मठ, समर्पित और मेहनती कार्यकर्ता हैं। मेरे चुनाव 2003 डबरा से मैंने उन्हें एक ईमानदार कार्यकर्ता के रूप में ही देखा है। मैंने वर्षों से उनकी कार्यशैली को करीब से देखा है। मुझे पूरा विश्वास है कि वे संगठन और जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। आशुतोष ने भी परिणाम के पश्चात किसी का नाम लेकर नाराजगी नहीं जताई यह भी सभी कार्यकर्ताओं के प्रति उनके मन में सम्मान के भाव का प्रकटीकरण है !’

ये भी पढ़ें: Peoples Update Special : मुख्यमंत्री का किस्सा- नेहरू के विरोध पर कांग्रेस से बाहर हुए; एक साथ तीन चुनाव हारने का रिकॉर्ड, विधायकों की किडनैपिंग के बाद सीएम बने डीपी मिश्र

‘आशुतोष और  मेरे बीच  25 वर्षों का परिवारिक रिश्ता’

डॉ. नरोत्तम  मिश्रा ने  लिखा कि ‘मैं अपने सभी समर्थकों और कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे ऐसा कोई कार्य, टिप्पणी या व्यवहार न करें जिससे पार्टी, संगठन या आशुतोष को किसी प्रकार का नुकसान पहुंचे। हमारी ताकत हमारी एकजुटता, अनुशासन और संस्कार हैं।आशुतोष तिवारी और मेरे बीच 25 वर्षों का पारिवारिक रिश्ता है। वह सदैव मेरे अनुज है, उनके लिए मैं अभिभावक.. हमारा और उनका यह रिश्ता सदैव ऐसे ही बना रहेगा। राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन परिवार, संस्कार और रिश्ते हमेशा स्थायी रहते हैं !’

ये भी पढ़ें: उपचुनाव हार के बाद भाजपा का बड़ा एक्शन : दतिया जिले की पूरी कार्यकारिणी भंग, सभी मंडल, मोर्चा के पदाधिकारी-सदस्य भी हटाए

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

Latest Posts