PlayBreaking News

नर्मदापुरम:शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद; आरोपी पर पहले से दर्ज हैं केस

नर्मदापुरम के बांद्राभान घाट पर श्रद्धालु की कार का कांच तोड़कर आईफोन, नगदी और पर्स चोरी करने वाले शातिर चोर को देहात थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया आईफोन, 4 हजार रुपये नकद और पर्स बरामद किया गया है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 95 हजार रुपये बताई जा रही है।
Follow on Google News
शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद; आरोपी पर पहले से दर्ज हैं केस

नर्मदापुरम। भोपाल के चुना भट्टी कोलार रोड निवासी डॉ. पंकज भारती 20 जून को अपने परिवार के साथ नर्मदा स्नान के लिए बांद्राभान घाट आए थे। उन्होंने अपनी कार घाट के पास खड़ी कर लॉक कर दी और परिवार सहित नहाने चले गए। शाम करीब 7.30 बजे लौटने पर देखा कि कार के ड्राइवर सीट के पास वाले दरवाजे का कांच टूटा हुआ था। कार में रखा पर्स गायब था।

पर्स में रखा था आईफोन-16 और नकदी

पुलिस के अनुसार चोरी हुए पर्स में एक आईफोन-16, करीब 4 हजार रुपये नकद, पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज रखे हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही फरियादी ने देहात थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में व्यापारियों पर नया नियम: अब हर दुकान को लेनी होगी श्रम पहचान संख्या, 24 घंटे में मिलेगा ऑनलाइन प्रमाण पत्र

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, एसडीओपी जितेंद्र कुमार पाठक के निर्देशन में गठित टीम ने जांच शुरू की। घटना स्थल पर कोई सीसीटीवी फुटेज या तकनीकी साक्ष्य उपलब्ध नहीं होने के बावजूद पुलिस ने मुखबिर और सामुदायिक पुलिसिंग की मदद ली। संदेही नीरज वर्मा (26) निवासी नर्मदापुरम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।

Breaking News

आरोपी से चोरी का सामान बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया आईफोन-16, 4 हजार रुपये नकद एवं पर्स बरामद कर लिया। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 95 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में चोरी और मारपीट से संबंधित चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts