बंगाल में गरजे सीएम योगी:नारी शक्ति वंदन बिल पर TMC पर हमला, बोले- अब बंगालवासियों को घबराने की जरुरत नहीं

पश्चिम बंगाल के चुनावी मैदान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने नारी शक्ति वंदन विधेयक के विरोध को महिलाओं का अपमान बताया और बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया।
Follow on Google News
नारी शक्ति वंदन बिल पर TMC पर हमला, बोले- अब बंगालवासियों को घबराने की जरुरत नहीं

योगी आदित्यनाथ ने जनसभाओं में टीएमसी, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने महिलाओं के आरक्षण, घुसपैठ, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर बंगाल सरकार को घेरा और बदलाव का आह्वान किया।

'महिलाओं के विरोध में कांग्रेस,टीएमसी,सपा' 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में नारी शक्ति वंदन विधेयक को लेकर विपक्षी दलों के रुख पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने वाले इस प्रस्ताव का विरोध करना देश की आधी आबादी का अपमान है। सीएम योगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और वाम दल महिलाओं को उनका हक देने के पक्ष में नहीं हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि देश की बहन-बेटियां इस तरह के विरोध को कभी स्वीकार नहीं करेंगी। योगी ने इसे महिलाओं के सम्मान से जुड़ा मुद्दा बताते हुए जनता से इसका जवाब देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि सामाजिक न्याय का प्रश्न है। 

ये भी पढ़ें: टेनिस की नंबर-1 ‘शेरनी’ का फोटोशूट : सबालेंका बोलीं- मॉडल बन सकती थी, कोर्ट से बाहर बिल्कुल अलग इंसान

'घुसपैठियों को सरंक्षण देती है टीएमसी'

योगी आदित्यनाथ ने तृणमूल कांग्रेस पर बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य में अवैध घुसपैठ के कारण स्थानीय नागरिकों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। योगी ने दावा किया कि टीएमसी सरकार वोट बैंक की राजनीति के लिए ऐसे तत्वों का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि इससे गरीबों के हक पर डकैती डाली जा रही है और संसाधनों का गलत उपयोग हो रहा है। सीएम ने सवाल उठाया कि आखिर कब तक यह स्थिति जारी रहेगी। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करें। योगी ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जोड़ते हुए कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा इस तरह की राजनीति को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Breaking News

'बंगाल में कानून व्यवस्था चरमराई'

योगी ने ममता बनर्जी की सरकार को राज्य की बदहाल स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और आम नागरिक डर के माहौल में जी रहा है। योगी ने आरोप लगाया कि टीएमसी के कार्यकाल में हजारों उद्योग बंद हो गए और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने यूपी और बंगाल की तुलना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास हुआ है जबकि बंगाल पीछे चला गया है। मुख्यमंत्री योगी ने बेरोजगारी के मुद्दे को भी उठाया और कहा कि लाखों युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। 

ये भी पढ़ें: पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा : भोपाल से ओरछा-चंदेरी के लिए शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा, सीएम डॉ. यादव ने दिखाई हरी झंडी

CAA को लेकर बोला हमला 

मुख्यमंत्री योगी ने सीएए को लेकर भी विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह कानून उन लोगों को नागरिकता देने के लिए है जो पड़ोसी देशों में प्रताड़ित होकर भारत आए हैं। योगी ने कहा कि भाजपा सरकार ऐसे लोगों के साथ खड़ी है और उन्हें अधिकार देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी और अन्य दलों ने इस कानून का विरोध किया। योगी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कई परिवारों को नागरिकता और भूमि अधिकार दिए जा चुके हैं। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा हर उस व्यक्ति के साथ खड़ी है जिसे सुरक्षा और सम्मान की जरूरत है। 

'सिंहासन खाली करो' ममता बनर्जी-सीएम योगी 

योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण के दौरान तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से हटाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि ममता बनर्जी सत्ता छोड़ें क्योंकि जनता बदलाव चाहती है। योगी ने दावा किया कि बीजेपी बंगाल में सरकार बनाएगी और राज्य को नई दिशा देगी। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता अब डर और अराजकता से मुक्ति चाहती है। योगी ने 'जय श्रीराम' के नारों और धार्मिक स्वतंत्रता के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में धार्मिक आयोजनों में बाधाएं डाली जाती हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता से अपील की कि वे लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सही निर्णय लें। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts